बूढ़ाकेदार क्षेत्र में भटके 21 कावड़ियों को एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर पहुंचाया सुरक्षित स्थान पर  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
टिहरी। टिहरी के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में भटके 21 कावड़ियों को एसडीआरएफ टीम ने रात भर रेस्क्यू करने के बाद आज सुबह सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 जुलाई की शाम को बूढ़ाकेदार क्षेत्र में 21 कावड़ियों का एक समूह गंगोत्री से लौटते समय रास्ता भटक गया। कंट्रोल रूम जनपद टिहरी ने समय 21:09 बजे इस बारे में सूचना दी, जिसे तत्काल एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के साथ साझा किया गया। एसडीआरएफ सब इंस्पेक्टर दीपक जोशी ने
बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना पहले से मिल गई थी और वे अपनी टीम के साथ मौके पर रवाना हो चुके थे। इस बचाव अभियान में बूढ़ा केदार क्षेत्र में कमांडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर भारी बारिश की दृष्टिगत पूर्व से ही तैनात एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने सभी 21 कावड़ियों को भारी बारिश के बीच दुर्गम पहाड़ी मार्ग एवं उफनती नदी के किनारे से सुरक्षित बाहर निकाला। कावड़ियों का यह समूह, जिसमें 21 लोग शामिल थे, बूढ़ाकेदार से करीब 03 किलोमीटर दूर झाला नामक स्थान पर फंसा हुआ था। इलाके में सड़कों की हालत खराब होने के कारण SDRF टीम पैदल ही उस स्थान तक पहुंची। 29 जुलाई की सुबह 6:12 बजे एसडीआरएफ टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक जोशी ने जानकारी दी कि सभी 21 कावड़ियों को सुरक्षित रूप से बचा लिया गया है। इन कावड़ियों में आकाश कुमार, पुत्र तालेवर सिंह, सोनू, पुत्र हंसराज सिंह, सुमित कुमार, पुत्र जयदेव सिंह, आकाश कुमार, पुत्र रोहतास सिंह, मोहित कुमार, पुत्र उदल सिंह, सचिन कुमार, पुत्र टीकम सिंह, संजय कुमार, पुत्र हरपाल सिंह, सौरव कुमार, पुत्र कलवा सिंह, महेंद्र कुमार, पुत्र हुकम सिंह, परवेंद्र, पुत्र खूबी सिंह, बबलू कुमार, पुत्र प्रेम सिंह, सुनील कुमार, पुत्र गोविंदा, अमित कुमार गुप्ता, पुत्र शिवदत्त गुप्ता, सुशील कुमार, पुत्र गोविंद सिंह, विक्रम सिंह, पुत्र हरपाल कुमार, मनीष, पुत्र राजेश, ललित कुमार, पुत्र वीरेंद्र सिंह, सुभाष, पुत्र कुररी सिंह, आशीष, पुत्र सुरेंद्र कुमार, भूपेंद्र, पुत्र रमेश चंद्र, राजू, पुत्र डालचंद्र शामिल थे। 
 
सभी कावड़ियों को बूढ़ाकेदार बस स्टैंड पर पहुंचाया गया, जहां उनके लिए खाने और रहने की व्यवस्था की गई है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए कांवड़ियों के समूह द्वारा इंस्पेक्टर दीपक जोशी और एसडीआरएफ टीम के सदस्यों की तत्परता और समर्पण की सराहना की गई। रेस्क्यू टीम में उपनिरीक्षक दीपक चंद्र जोशी, हेड शैलेन्द्र चमोली, कांस्टेबल अनिल नेगी, सुमित तोमर, कवेंद्र चौहान, रंजीत सिंह शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 21 Kavadis who were lost in Budhakedar area all reached a safe place SDRF team rescued 21 Kavadis who were lost in Budhakedar area and took them to a safe place SDRF team rescued them tehri news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More