उत्तराखंड पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, देखें कट ऑफ मार्क्स  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने बहुप्रतीक्षित पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI), गुल्मनायक और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी भर्ती परीक्षा 2024-25 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम UKPSC की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। आयोग ने
परिणाम के साथ-साथ श्रेणीवार कटऑफ अंक भी सार्वजनिक कर दिए हैं।
 
UKPSC SI Cut Off 2025: श्रेणीवार कटऑफ सूची जारी
आयोग द्वारा घोषित कटऑफ सूची के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के लिए अंक निम्नानुसार हैं।
 
भर्ती प्रक्रिया: परीक्षा से लेकर चयन तक
 
इस भर्ती के तहत लिखित परीक्षा 12 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद 14 मई 2025 को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया पूरी की गई। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिकफिजिकल टेस्ट पहले ही क्वालीफाइंग नेचर में आयोजित हो चुका था।
 
• गृह विभाग के अंतर्गत इस भर्ती के जरिए कुल 222 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
• सब-इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस और अभिसूचना) 108
पद।
• गुल्मनायक (PAC / IRB – पुरुष ) 89 पद।
• अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष/महिला): 25 पद।
 
अगला चरण: मेडिकल परीक्षण
 
लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन में सफल रहे अभ्यर्थियों को अब मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। यह चरण अंतिम चयन के लिए निर्णायक होगा, जिसमें उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस और स्वास्थ्य की पूरी जांच की जाएगी। ध्यान रहे कि शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षण पहले ही आयोजित किए जा चुके हैं, जो केवल क्वालीफाइंग नेचर के थे। अब अंतिम मेरिट सूची केवल लिखित परीक्षा के अंकों और मेडिकल परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के आधार पर तैयार की जाएगी।
 
कैसे देखें अपना परिणाम?
 
• आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “Results” सेक्शन में जाएं।
• “Sub Inspector (SI) Recruitment 2024-25
Result” लिंक पर क्लिक करें।
• अपना रोल नंबर या नाम खोजें और परिणाम जांचें।
 
सभी सफल अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की वेबसाइट पर मेडिकल परीक्षा से संबंधित निर्देशों और तारीखों की नियमित रूप से जांच करते रहें। मेडिकल में अनफिट पाए जाने पर चयन रद्द हो सकता है। उत्तराखंड पुलिस भर्ती 2024-25 की यह प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। यदि आपने परीक्षा दी थी, तो तुरंत अपना परिणाम और कटऑफ चेक करें। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Recruitment Exam Result Released See Cut Off Marks uttarakhand news Uttarakhand Police Sub-Inspector Uttarakhand Police Sub-Inspector Recruitment Exam Result Released उत्तराखंड पुलिस सब-इंस्पेक्टर उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज भर्ती परीक्षा परिणाम जारी

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More