किशोरी को घर में अकेला देखकर पड़ोस के व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां किशोरी को घर में अकेला देखकर पड़ोस के एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि किशोरी को उसने जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराये जाने पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत की है कि उनके घर पर दो जून 2022 से एक 13 वर्ष की किशोरी रह रही है। उसे वह अपनी दत्तक पुत्री मानती हैं। पिछले कुछ समय से किशोरी गुमशुम थी। कारण पूछा तो शुरूआत में वह टाल गई। अगले दिन फिर उससे बात की गई तो किशोरी ने बताया कि 21 सितंबर को वह घर पर अकेली थी। शाम करीब तीन बजे घर पर एक व्यक्ति आया और उसने खुद को पारिवारिक मित्र बताया। उसने उसे बैठने के लिए कहा, लेकिन वह उस पर गलत निगाह डालने लगा। इसके बाद उसने दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जाते हुए धमकी दे गया कि यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। महिला ने उस व्यक्ति के संबंध में जानकारी की तो पता चला की आरोपी राशन की दुकान चलाता है। एसओ राजपुर जितेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी विनोद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news police registered a case and started the search Seeing the girl alone at home the neighbor raped her Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More