देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे पत्रकार समुदाय में शोक की लहर है।
विकास धूलिया के निधन की सूचना मिलते ही उनके सहयोगी, शुभचिंतक और पत्रकारिता जगत से जुड़ेलोग अस्पताल पहुंचने लगे हैं। विकास धूलिया एक निष्पक्ष और जुझारू पत्रकार के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा योगदान दिया और उत्तराखण्ड की सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर गहन पकड़ रखते थे। वे उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी रहे और पत्रकार हितों की आवाज को मजबूती से उठाते रहे। कई वरिष्ठ पत्रकारों, राजनेताओं और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। विकास धूलिया को पत्रकारिता में ईमानदारी, सच्चाई और साहस के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
सीएम पुष्कर सिंह धामी व महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने धुलिया के निधन पर शोक जताया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]