टवेरा कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

नैनीताल। नैनीताल घूमकर लौट रहे लखनऊ के छह पर्यटक गुरुवार सुबह एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। ज्योलीकोट के पास उनकी टवेरा कार अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

 
जानकारी के अनुसार लखनऊ गोमतीनगर निवासी सिद्धार्थ प्रताप सिंह (24), निखिल त्रिपाठी (20), आदित्य त्रिपाठी (24), सिद्धांत सिंह (23), आदर्श मिश्रा (23) और निखिलेंद्र सिंघल (23) नैनीताल घूमने आए थे। गुरुवार सुबह सभी पर्यटक हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह के साथ टवेरा (यूके-04 टीबी-3870) से काठगोदाम की ओर लौट रहे थे।
 

बताया जा रहा है कि ज्योलीकोट नंबर-1 के पास पहुंचते ही वाहन अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चालक संग्राम सिंह और निखिलेंद्र सिंघल को 108 एंबुलेंस के जरिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जबकि अन्य चार घायलों का उपचार प्राथमिक स्तर पर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

एसआई सुनील कुमार ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की हालत गंभीर है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने से दुर्घटना होना सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accident News. Tavera car went out of control and fell into a deep ditch Devbhoomi News Hindi News nainital news News from the hills News From the Pahad Two people including the driver were seriously injured when the Tavera car went out of control and fell into a deep ditch two people were seriously injured uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More