पश्चिम बंगाल चुनाव :  स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी को मिला स्थान

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

पश्चिम बंगाल/उत्तराखण्ड। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी करते हुए  उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी को भी इस सूची में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व—मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा—के साथ स्टार प्रचारकों की उसी प्रतिष्ठित सूची में स्थान दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उपलब्धि न सिर्फ प्रकाश जोशी के राजनीतिक कद को दर्शाती है, बल्कि उत्तराखंड कांग्रेस के लिए भी गर्व का विषय मानी जा रही है। जोशी इस सूची में शामिल होने वाले प्रदेश के एकमात्र नेता हैं, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि पार्टी नेतृत्व उनके अनुभव, संगठनात्मक पकड़ और जनसंपर्क क्षमता पर भरोसा जता रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बंगाल जैसे महत्वपूर्ण चुनावी राज्य में जोशी की सक्रिय भूमिका कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूती देने में मदद कर सकती है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठन में निभाई गई जिम्मेदारियों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी इस फैसले को लेकर उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि प्रकाश जोशी के नेतृत्व और सक्रिय प्रचार अभियान से पार्टी को चुनाव में नई ऊर्जा मिलेगी और संगठनात्मक ढांचा और मजबूत होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Prakash Joshi  Included Senior Leader and Former National Secretary from Uttarakhand West Bengal Election Star Campaigners list West Bengal Elections: Uttarakhand's Senior Leader and Former National Secretary Prakash Joshi Secures a Spot on the List of Star Campaigners West Bengal/Uttarakhand News उत्तराखंड से वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी को मिला स्थान पश्चिम बंगाल चुनाव की स्टार प्रचारकों की सूची पश्चिम बंगाल/उत्तराखण्ड न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More