भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के 232 करोड़ रुपये गबन करने के आरोप में वरिष्ठ प्रबंधक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के 232 करोड़ रुपये गबन करने के आरोप में वरिष्ठ प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने देहरादून में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर तैनाती के दौरान तीन साल में यह रकम फर्जी कामों के नाम पर अपने कई खातों में जमा करवाई थी।

एएआई के वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त) चंद्रकांत पी ने 18 अगस्त को सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट के वित्तीय खातों की आंतरिक लेखा जांच में बड़ी गड़बड़ी मिली थी। पता चला कि 2019-20 से 2022-23 तक यहां तैनात रहे वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त एवं खाते) राहुल विजय ने प्राधिकरण के खाते से 232 करोड़ की रकम अपने खातों में ट्रांसफर की है।आरोपी ने प्राधिकरण के पहले से जारी वैध वर्क ऑर्डर में फेरबदल कर नई फर्जी ऑर्डर तैयार किए। असली वर्क ऑर्डर की रकम ठेकेदार के खाते में जबकि, नकली ऑर्डर की रकम अपने खातों में भेजी गई। इसी तरह कई ऐसी संपत्तियों की खरीदारी कागजों पर दिखाई गई जो अस्तित्व में ही नहीं हैं। इनकी रकम भी आरोपी ने अपने खातों में ट्रांसफर की।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

एएआई अधिकारियों ने सीबीआई को बताया कि राहुल विजय देहरादून एयरपोर्ट पर प्राधिकरण के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते का प्राधिकृत हस्ताक्षरकर्ता था। इसका फायदा उठाकर राहुल ने तीन अलग-अलग आईडी बनाईं। सबसे पहले उसने इन आईडी से बेहद मामूली राशि अपने खातों में भेजी। पकड़ में नहीं आने पर वह बड़ी रकम खातों में भेजने लगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 232 करोड़ रुपये का गबन accused senior manager arrested Airports Authority of India embezzlement of Rs 232 crore new delhi news Senior manager arrested for embezzling Rs 232 crore of Airports Authority of India आरोपी वरिष्ठ प्रबंधक गिरफ्तार नई दिल्ली न्यूज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More