कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत के साथ सात लोग हुए घायल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पौड़ी। जनपद के पैठाणी-चोरीखाल मोटर मार्ग पर मलुंडलगा देवखोली के पास एक दर्दनाक हादसे में नलई से पाबौ की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को रांसी मैदान से एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

 

थाना पैठाणी के प्रभारी सुनील रावत ने जानकारी दी कि कार में सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। मलुंडलगा देवखोली के पास वाहन चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक धर्मेंद्र चौधरी निवासी बिजनौर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी सरिता देवी, पुत्री सोनाक्षी और सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि कार में सवार पौड़ी जिले के बूंगा गांव की रहने वाली सुनंदा देवी की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। हादसे में आरती देवी, आरुषी, पारू देवी और अनिकेत भी घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला गया। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Car went out of control and fell into a deep ditch Pauri news seven were injured two people died Two people died and seven were injured when a car went out of control and fell into a deep ditch uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More