मणिपुर में भारी बारिश के बाद भूस्खलन में टेरिटोरियल आर्मी के सात जवानों की मौत, 55 लापता  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

इंफाल। मणिपुर में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में टेरिटोरियल आर्मी के सात जवानों के मारे जाने की खबर है। 19 लोगों को सुरक्षित बचाने के साथ ही 55 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। नार्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक लगातार बारिश के कारण बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन से जिरीबाम-इंफाल नई लाइन परियोजना के तुपुल स्टेशन की इमारत को नुकसान पहुंचा है। साथ ही भूस्खलन के कारण ट्रैक निर्माण कार्य को बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल लोगों का इलाज नोनी आर्मी मेडिकल यूनिट में किया जा रहा है। खराब मौसम और हाल ही में हुए भूस्खलन के कारण बचाव कार्य में कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में लगातार बारिश के कारण कई लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग -37 पर यात्रा न करने की भी सलाह दी गई थी। मणिपुर के नोनी जिले में हुए भीषण लैंडस्‍लाइड के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने एक आपात बैठक बुलाई। जिसमें उन्होंने स्थिति का आंकलन करने के साथ बताया की मौके पर बचाव कार्य जारी है। उन्होंने सभी से पीड़ितों के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया है। साथ ही बीरेन सिंह ने मौके पर पहुंच कर भी स्थिति का जायजा लिया है। लैंडस्‍लाइड हादसे के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, राज्य सरकार और रेलवे की बचाव टीमें मौके पर पहुंची है। यह हादसा मणिपुर के नोनी में इलाके में हुआ है। यहां तुपुल स्टेशन पर जिरीबाम-इंफाल नई लाइन परियोजना परियोजना का काम चल रहा था। राज्य के डीजीपी पी डौंगेल ने हादसे के बाद ताजा स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि बचाव कार्य को लेकर हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन बारिश और अन्य कारणों के चलते कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि यह मुख्य टुलम स्टेशन है जहां ट्रेन को रुकना था। हादसे के बाद से अब तक 13 शव निकाल लिए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 5 jawans killed in landslide Imphal News Manipur News

More Stories

राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More
राष्ट्रीय

आज के ही दिन हुआ था पुलवामा अटैक, 40 जवानों की गई थी जान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता पुलवामा। आज 14 फरवरी के दिन ही चार साल पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। ये हमला भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों में से एक था। हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि इस हमले के बाद भारत ने […]

Read More
राष्ट्रीय

नशे में चूर युवकों की फर्राटे भरती कार ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, 10 किलोमीटर तक ले गए घसीटते, पुलिस ने किया पांचों आरोपियों को गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता दिल्ली। जिस समय देश की राजधानी नए साल के जश्न में डूबी थी। उसी समय सड़कों पर फर्राटे भरती एक कार ने जिस दुर्घटना को अंजाम दिया उसने लोगों का रूह कंपा दी है। शराब के नशे में चूर पांच युवकों ने अपनी कार से स्कूटी सवार […]

Read More