30 से 36 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के बाद सेवानिवृत्त तीन पुलिस कर्मियों को एसपी संचार नैनीताल द्वारा शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। रविवार (आज) नैनीताल पुलिस में नियुक्त तीन पुलिस कर्मियों राजेन्द्र सिंह अपर उपनिरीक्षक  (एच्छिक सेवा निवृत्त), अनिल कुमार भट्ट कांस्टेबल (एच्छिक सेवा निवृत्त) एवं गुसाई राम अपर उपनिरीक्षक, (अधिवर्षता सेवा निवृत्त) को पुलिस विभाग में अपनी सेवापूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में रेवाधर मठपाल एसपी संचार नैनीताल द्वारा कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग हॉल में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
 
 
कार्यक्रम की शुरुआत डीजीपी उत्तराखंड दीपम सेठ द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों हेतु दिए गए विशेष बधाई संदेश के साथ की गई।इसके साथ ही उपरोक्त पुलिस कर्मी के लिए डॉ0 मंजूनाथ टीसी एसएसपी नैनीताल द्वारा स्वस्थ्य और उत्तम जीवन की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई हैं। तत्पश्चात विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा लंबे समय की सेवा के पश्चात अपने-अपने विभागीय अनुभवों एवं महत्वपूर्ण पलों को सांझा किया गया। 
 
एसपी संचार नैनीताल द्वारा पुलिस कर्मियों की सराहनीय सेवाओ की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि कर्मियों द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं अनुकरणीय हैंअब आपकी अपने मूल जीवनचर्या में वापसी होने जा रही है। स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाएं, पौष्टिक आहार लें व जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। 
 
सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और उन्हें उपहार स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: commendation certificates and mementos Haldwani news Nainital retiring after 30 to 36 years of exemplary service were honored by the SP (Communications) Nainital with shawls Three police personnel Three police personnel honored upon retirement following exemplary service; felicitated by the SP (Communications) uttarakhand news उत्कृष्ट सेवा के बाद सेवानिवृत्त तीन पुलिस कर्मी सम्मानित उत्तराखण्ड न्यूज एसपी संचार नैनीताल द्वारा किया गया सम्मानित हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More