शैमफोर्ड स्कूल में इंटर डायरेक्ट्रेट स्पोर्ट्स चैंपियनशिप चयन हेतु शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। शैमफोर्ड स्कूल हल्द्वानी में शुक्रवार को 78यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के तत्वावधान में इंटर डाइरेक्ट्रेट स्पोर्ट्स चैंपियनशिप हेतु चयन के लिए .177 एयर राइफल तथा एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में 78 यूके बटालियन एनसीसी की हल्द्वानी, रुद्रपुर, खटीमा तथा सितारगंज सब यूनिट्स के कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया और .177 एयर राइफल तथा एयर पिस्टल शूटिंग में अपनी निशानेबाजी दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 
 
 
प्रतियोगिता का आयोजन 84 यूके बटालियन एनसीसी रुड़की के एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में किया गया। उनके मार्गदर्शन में प्रतियोगिता ने अनुशासन, समर्पण एवं तकनीकी दक्षता के उच्च मानकों को दर्शाया। प्रतियोगिता के दौरान सीएचएम कृष्णा सिंह एवं सीएचएम विनोद गोस्वामी, सूबेदार पंकज पाल आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारियों, विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट ने सभी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया और भविष्य में  डाइरेक्ट्रेट स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कैडेट्स को शुभकामनाएँ दी।
 
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Inter Directorate Sports Championship Shamford school Shooting competition organized for selection Shooting competition organized for selection in Inter Directorate Sports Championship at Shamford School uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More