एक्सपायरी दवा एवं क्लिनिक का पंजीकरण न होने पर दुकान एवं क्लिनिक सील  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनियमितताओं की शिकायत गुरुवार को शहर में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान दमुवाढूंगा स्थित एक क्लीनिक व मुखानी में औषधि भंडार में गड़बड़ी मिलने पर सीज व जुर्माने की कार्रवाई की गई। 

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत के नेतृत्व में टीम ने दमुवाढूंगा शिवपुरी स्थित दीया क्लीनिक में जांच की। जांच के दौरान क्लीनिक का पंजीकरण नहीं होने एवं पुरानी दवा मिलने पर उसे सील कर 5000 रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके बाद टीम ने खड़िया फैक्ट्री मुखानी स्थित दवा के होलसेल विक्रेता केआर संस इंटरप्राइजेज में भी जांच की। यहां एक्सपायरी दवा आदि मिली, जिन्हें उपयोग वाली दवाओं के साथ रखा गया था। मामले में ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश देने के साथ ही औषधि भंडार में ताला लगा दिया गया है। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि दोनों ही संस्थानों से एक हफ्ते में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Shop and clinic seal for non-registration of expired medicine and clinic Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More