भवाली। कैंची धाम दर्शन के लिए आने वाले सभी आगंतुक पर्यटकों के सुगम आवागमन के लिए कल से शटल सेवा और पार्किंग व्यवस्था लागू हो जाएगी। वर्तमान समय में भवाली स्थित कैंची धाम में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ के दृष्टिगत स्थानीय जनता ओर आगंतुकों को जाम से निजात दिलाने और वाहनों के सुगम आवागमन और प्रभावी यातायात व्यवस्था स्थापित करने के लिए बीते दिवस पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र रिधिम अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा भवाली क्षेत्र की यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान नैनीताल पुलिस द्वारा सभी आगंतुक वाहनों कीसुगम यातायात व्यवस्था हेतु तत्कालिक और दीर्घकालिक व्यवस्थाएं स्थापन किए जाने के क्रम में कैंची दर्शन के लिए आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण किया गया है। जिस क्रम में तात्कालिक व्यवस्थाओं के अंतर्गत कैंची धाम दर्शन के लिए आने वाले सभी पर्यटकों हेतु कल दिनांक: 26 मार्च, 2025 से शटलसेवा लागू की जा रही है। शटल सेवा का के लिए रुट तय किया गया है।भीमताल मार्ग का उपयोग कर कैंची दर्शन के लिए आने वाले सभी पर्यटक वाहन इंडस्ट्रियल एरिया भीमताल
पार्किंग स्थल में पार्क कर शटल सेवा से कैंची दर्शन के लिए जाएंगे। ज्योलीकोट भवाली मार्ग का उपयोग कर कैंची दर्शन के लिए आने वाले सभी पर्यटक वाहन भवाली सेनेटोरियम के पास स्थित कैची बाईपास में 1.5 किमी तक पार्किंग स्थल में पार्क कर शटल सेवा से कैंची दर्शन के लिए जाएंगे। यह शटल व्यवस्था सामान्य दिवसो में प्रातः 08.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक प्रभावी रहेगी। वीकेंड अथवा त्योहारी सीजन के दौरान यह व्यवस्था प्रातः 07.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक प्रभावी रहेगी। वीकेंड अथवा त्योहारी सीजन के दौरान ही भारी वाहनों का आवागमन प्रातः 08.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। पहाड़ को जाने वाले अन्य सभी शेष वाहन सामान्यतः मार्ग का उपयोग कर अपने गंतव्य को जायेंगे। सभी आगंतुक पर्यटकों से अनुरोध है कि कृपया उपरोक्त यातायात व्यवस्था के अनुसार ही अपनी यात्रा प्लान करें। पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। नैनीताल पुलिस द्वारा कैंची धाम आने वाले सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता के सुगम आवागमन के लिए दीर्घकालिक व्यवस्थाओं को स्थापित किए जाने के भी भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी । नगर निगम सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तराखंड एकता मंच के संगठन प्रभारी डॉक्टर विक्रम सिंह माहोड़ी ने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति की नियुक्ति के लिए अपनाई गई चयन प्रक्रिया में वांछित नियमों का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के समारोह में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (आज) देहरादून में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। राज्योत्सव […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। ओखलकांडा ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज डालकन्या भोलापुर में बच्चों के साथ कथित मारपीट और धरना-प्रदर्शन के मामले को बाल संरक्षण अधिकार आयोग उत्तराखंड ने गंभीरता से लिया है। प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों और वीडियो के साथ ही आयोग को मिली शिकायतों […]