पटवारी भर्ती परीक्षा लीक मामले में एसआईटी ने किया एक और आरोपी को गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लेखपाल/ पटवारी भर्ती परीक्षा लीक मामले में एसआईटी को मिली एक और सफलता। एसआईटी ने रिटायर्ड शिक्षक को किया गिरफ्तार। दो लाख की नगदी बरामद। अब तक 12 अभियुक्तों को किया जा चुका है गिरफ्तार।

पटवारी पेपर प्रकरण से जुड़ी हर परत उधेड़ने के लिए एसआईटी की दौड़भाग लगातार जारी है इस प्रकरण में एसआईटी ने बारहवीं गिरफ्तारी रिटायर शिक्षक के रूप में हरिद्वार से की है आरोपी अभय राम के कब्जे से एसआईटी ने दो लाख की नगदी बरामद भी की। हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से खौफ के साये में जी रहे हैं अभियुक्त, क्या जाने कब डोली उठ जाए कई और हैं पुलिस के रडार में, अगर भूमिका पाई गई तो एसआईटी करेगी गिरफ्तारी एसआईटी बीते वर्ष रिटायर हुए अभियुक्त अभय राम को आज देहरादून कोर्ट में पेश करेगी। पटवारी पेपर प्रकरण को बेहद गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पटवारी/लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा में धांधली के सम्बन्ध में थाना कनखल में पंजीकृत मुकदमें की जांच एसआईटी लगातार दिन-रात कड़ी मेहनत करके विवेचना में साक्ष्य संकलित कर रही है जिसके चलते अभियुक्तों की एक-एक कर गिरफ्तार करते हुए उनको सही जगह पहुंचा रही है।गिरफ्तारी की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एसआईटी ने विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त अभयराम को कल गिरफ्तार किया। बीते वर्ष शिक्षक पद से रिटायर अभियुक्त ने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से अभियुक्त राजपाल व संजीव दुबे के साथ मिलकर पटवारी/लेखपाल भर्ती का पेपर आउट करने हेतु लगभग आधा दर्जन से अधिक छात्रों को परीक्षा प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने हेतु प्रत्येक अभ्यर्थी से मोटी रकम तय कर अभ्यर्थियों को बिहारीगढ स्थित रिजार्ट में लाया गया।रिजार्ट में आए उक्त अभियर्थियों को चिन्हित कर उनसे आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे है। विवेचना सही पाने के बाद एसआईटी ने अभयराम पुत्र जयराम निवासी पीतपुर थाना लक्सर हरिद्वार किया है जिसके कब्जे से नकदी ₹ 2,00000/- .सिक्योरिटी के लिए अभ्यर्थियों के कब्जे से लिए गए मूल चैक आदि बरामद किए हैं एसआईटी ने अब तक इस घटना से जुड़े 12 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें संजीव चतुर्वेदी (अनुभाग अधिकारी), रितू पत्नी संजीव चतुर्वेदी, मनीष कुमार, प्रमोद कुमार, राजपाल, संजीव कुमार उर्फ संजीव दुबे, रामकुमार, सोनू उर्फ खडकू, दीपक, सौरभ, अंकुश और अब अभयराम।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news SIT arrested another accused in Patwari recruitment exam leak case SIT news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More