कार के कांवड़ियों से टकराने पर कांवड़ियों और कार सवारों के बीच जमकर हुआ बवाल, बच्चों समेत छह घायल,  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुड़की/मंगलौर। शनिवार की शाम मंगलौर क्षेत्र में कांवड़ियों और कार सवारों के बीच जमकर बवाल हो गया। रुड़की मार्ग पर ओवरब्रिज के नीचे कार के कांवड़ियों से टकराने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ कर दी और कार सवार लोगों के साथ मारपीट भी की। इस घटना में कार में सवार तीन बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के बिझौली, पीरपुरा और अन्य गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कांवड़ियों और ग्रामीणों के बीच भी झड़प हो गई। पीड़ित नाजिम निवासी अकबरपुर ढाढेकी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने साढ़ू गुफरान, साली और तीन बच्चों के साथ रिश्तेदारी से लौट रहे थे। कार जैसे ही ओवरब्रिज से सर्विस रोड पर पहुंची, तो वह कांवड़ियों से टकरा गई। इसके बाद कांवड़ियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। भारी भीड़ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगी। स्थिति को देखते हुए रुड़की, भगवानपुर और झबरेड़ा से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने बताया कि कांवड़ियों और ग्रामीणों के बीच झड़प की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई। कांवड़ियों को सुरक्षा में आगे रवाना कर दिया गया है और प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Car collided with the Kanwariyas Kanwariyas and car riders Roorkee / Mangalore News Six injured including children there was a huge uproar There was a huge uproar between the Kanwariyas and the car riders when the car collided with the Kanwariyas uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कार टकराई कांवड़ियों से कांवड़ियों और कार सवार जमकर हुआ बवाल मंगलौर न्यूज रुड़की/

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More