स्मैक तस्कर तैमूर की 13.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बरेली। युवाओं को नशा परोसकर करोड़ों रुपये की संपत्ति जोड़ने वाले तस्करों पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने तस्कर तैमूर खां उर्फ भोला की 13.50 करोड़ की संपत्ति को जब्त करने के आदेश कुछ दिन पूर्व ही दिए थे। बुधवार को फरीदपुर तहसील की टीम ने तैमूर उर्फ भोला की कोठियों के साथ दो गांवों की भूमि को कब्जे में ले लिया। खेत में सरकारी भूमि होने का बैनर भी लगा दिया। पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने संपत्ति को चिन्हित कर उसे सफेमा के तहत कब्जे में लिया है। उसकी संपत्ति की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार को थाना पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम वेहरा के स्मैक तस्कर तैमूर उर्फ भोला की ग्राम अमरेख एवं ग्राम ढढ़रूआ में भूमि पर कब्जा किया। 1 लाख का इनामी स्मैक तस्कर दिल्ली कोर्ट में सिलेंडर कर जेल चला गया था। उसकी करोड़ों की संपत्ति की जांच कराई गई थी। जांच में स्मैक की काली कमाई से सामने करोड़ों की संपत्ति को जब्त करने की अनुमति जिलाधिकारी ने दी।

पुलिस टीम व राजस्व विभाग टीम ने गांव बेहरा पहुंचकर स्मैक तस्कर भोला उर्फ तैमूर की गांव में बनी दोनों कोठियां सील कर दीं और गांव में डुगडुगी पिटवा में उसकी जमीन कब्जे में ले ली। वहीं नगर के मोहल्ला ऊंचा निवासी मेराज की संपत्ति की जांच की कार्यवाही प्रगति पर है। उसके स्मैक तस्करी में शामिल होने की बात सामने आई तो पुलिस ने मुकदमे में उसका नाम भी शामिल कर लिया था और अब उसके खिलाफ भी उसकी संपत्ति की जांच करने की कार्यवाही लगभग पूरी हो चुकी है।

जिलाधिकारी ने अपने न्यायालय में चल रहे वाद संख्या 1228/2021 सरकार बनाम तैमूर खां उर्फ भोला वादी के तहत धारा 14(1)ए अधिनियम गिरोबन्द एवं आसमाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 में सुनवाई कर कुछ दिन पहले ही फैसला सुनाया। जिसमें तैमूर खां उर्फ भोला द्वारा अर्जित की गई अपने रिश्तेदारो आदि के नाम 13 करोड़ 50 लाख रुपए की संपत्ति को जप्त करने के आदेश दिए। अपराधी तैमूर खां उर्फ भोला अपने साथियों के साथ मिलकर लगातार समय-समय पर आर्थिक लाभ के लिए मादक पदार्थ की तस्करी (स्मैक) जैसे अपराधिक कृत्य किए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bareilly news crime news up news

More Stories

राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More
राष्ट्रीय

आज के ही दिन हुआ था पुलवामा अटैक, 40 जवानों की गई थी जान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता पुलवामा। आज 14 फरवरी के दिन ही चार साल पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। ये हमला भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों में से एक था। हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि इस हमले के बाद भारत ने […]

Read More
राष्ट्रीय

नशे में चूर युवकों की फर्राटे भरती कार ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, 10 किलोमीटर तक ले गए घसीटते, पुलिस ने किया पांचों आरोपियों को गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता दिल्ली। जिस समय देश की राजधानी नए साल के जश्न में डूबी थी। उसी समय सड़कों पर फर्राटे भरती एक कार ने जिस दुर्घटना को अंजाम दिया उसने लोगों का रूह कंपा दी है। शराब के नशे में चूर पांच युवकों ने अपनी कार से स्कूटी सवार […]

Read More