खोये मोबाइल पाकर लोगो के चेहरों पर लौटी मुस्कान : एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में 37.48 लाख से अधिक कीमत के मोबाईल फोन ढूंढ लाई नैनीताल पुलिस

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी।माह जनवरी से मार्च 2026 तक नैनीताल पुलिस मोबाईल ऐप तथा CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ब्रांड के मोबाईल फोन गुम होने की सूचना मिली थी। जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी द्वारा जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सैल को मोबाईल फोन बरामद करने के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिए गए।
 
एसपी नैनीताल डॉ जगदीश चन्द्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा उपनिरीक्षक प्रभारी मोबाइल एप्प (साईबर सैल) मीनू गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह जनवरी से मार्च 2026 तक IMEI नंबर सीआईईआर पोर्टल के माध्यम से प्रचलन में होना पाया गया।
 
टीम द्वारा कड़ी मेहनत कर उक्त मोबाईलों को विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखण्ड, बिहार व पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से विभिन्न ब्रांड के 200 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत 37,48,000 रुपये लगभग बरामद कर मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किए गए।
 
अपना खोया हुआ फोन मिलने पर सभी फरियादी खुशी से झूम उठे, तथा एसएसपी नैनीताल तथा नैनीताल पुलिस का आभार प्रकट किया।
 
बरामद मोबाईल फोन–
 
▫️आईफोन- 07
▫️सैमसंग-31
▫️ओप्पो- 36
▫️वन प्लस 13
▫️रियलमी- 14
▫️वीवो-45
▫️मोटो-08
▫️Infinix-10
▫️रेडमी-22
▫️पोको-05
▫️लावा-02
▫️IQ-02
▫️टेक्नो-03
▫️Xiomi-01
▫️Itel-01
 
कुल फोन-200 अनुमानित मूल्य-37,48,000 रु0
 
पुलिस टीम–
▫️उपनिरीक्षक श्रीमती मीनू गौतम
▫️कानि0 किशन सिंह कुंवर
▫️कानि0 रामचन्द्र प्रजापति
 
 
नोट:- एसएसपी नैनीताल द्वारा मोबाइल रिकवरी टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए 1,500 रु नकद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है।
 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 37.48 लाख से अधिक कीमत के मोबाईल फोन ढूंढ निकाले नैनीताल पुलिस Dr. Manjunath TC the Nainital Police have successfully recovered mobile phones worth over ₹37.48 lakhs Nainital/Haldwani News Smiles Return to People's Faces Upon Recovering Lost Mobile Phones: Under the direction of SSP Nainital uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी का निर्देशन नैनीताल/हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More