उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी मैदानी क्षेत्रों में पढ़ी कड़ाके की ठंड

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम के परिवर्तन के साथ ताजा हिमपात तो मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहे। बर्फबारी और पूरे दिन बादल छाए रहने से पारा तेजी से लुढ़का है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दो मैदानी जिलों को छोड़ बाकी प्रदेश में बारिश हो सकती है। गुरुवार को दो जिलों में बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के साथ ही गुरुवार को भी जिले का तापमान कम रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद यहां के माइग्रेशन गांवों में पारा शून्य से नीचे गिर गया, जबकि हिमनगरी का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तापमान गिरने से पूरे जिले में कड़ाके की ठंड है।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

सीमांत जिले में मौसम ने अचानक करवट ली। पिथौरागढ़ सहित गंगोलीहाट, बेरीनाग, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी में सुबह से ही बादल छाए रहे। जबकि पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, राजरंभा सहित अन्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तापमान गिरने से ठंडी हवाएं शुरू हो गई हैं, जिससे हिमनगरी में भी तापमान एक डिग्री रिकार्ड किया गया। तापमान गिरने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे समूचे जनपद में ठंड का असर बढ़ गया है। उधर, चम्पावत में बुधवार को न्यूनतम तापमान 2.70 डिग्री और अधिकतम 18.70 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More