एसओजी और थाना पुलिस ने अफीम के साथ बरेली के एक तस्कर को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी व नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देशो के अनुपालन में एसओजी/एएनटीएफ व थाना सोमेश्वर पुलिस ने 02 किलो अफीम के साथ बरेली के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 


जनपद एसओजी/एएनटीएफ व थाना सोमेश्वर की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार की रात्रि को कोसी के समीप रानीखेत को जाने वाले तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति विजय पाल,उम्र- 34 वर्ष पुत्र लाला राम निवासी ग्राम भीकमपुर, तहसील बहेड़ी, जिला बरेली उप्र को 02.03 किग्रा अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार कर थाना सोमेश्वर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामदा अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रूपये से अधिक है। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह बहेड़ी से अवैध अफीम लाकर बागेश्वर और ग्वालदम की तरफ ऊँचे दामों में बेचने हेतु लाया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी, प्रभारी एसओजी सुनील सिंह धानिक, प्रभारी एएनटीएफ सौरभ कुमार भारती, कांस्टेबल राकेश भट्ट एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा एवं कांस्टेबल सूरज बोरा, थाना सोमेश्वर शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Almora police recovered the missing girl safely and handed her over to her relatives crime news SOG and Thana police arrested a smuggler from Bareilly with opium Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More