1.30 करोड़ की हेरोइन और स्मैक के साथ एसओजी ने तीन लोगो को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता


रुद्रपुर। एसओजी ने ड्रग्स और स्मैक तस्करी में लिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 1.30 करोड़ की हेरोइन और स्मैक बरामद की है। 


एससएपी वरिंदरजीत सिंह ने खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एसओजी टीम ने सटीक सूचना पर रुद्रपुर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एलायन्स गेट से आगे फ्लाईओवर काशीपुर रोड पर आज तड़के चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल संख्या यूके06एएस 6011 पर सवार शुभकर विश्वास पुत्र स्व. सुभाष विश्वास निवासी पिपलिया न0-1 थाना गदरपुर, विश्वजीत मजूमदार पुत्र जितेन नाथ मजूमदार निवासी शीमलपुर थाना गाईगाटा कलकत्ता पश्चिम बंगाल और खोकन गोलदार पुत्र स्व. धोलु गोलदार निवासी फुलतला थाना हावड़ा कलकत्ता पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर तीनों के पास से कुल 1.03 किलोग्राम हेरोइन और 31.17 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्तो ने बताया कि खोकन गोलदार व विश्वजीत मजूमदार बांग्लादेश बार्डर से उत्तफ ड्रग्स की हल्द्वानी, रामपुर, बरेली, उधम सिंह नगर के विभिन्न स्थानों पर तस्करी करते हैं। शुभाकर विश्वास उनके लिए स्थानीय स्तर पर ग्राहक ढूंढ़कर स्मैक और हेरोईन की तस्करी करवाता है। 

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश


बरामदा हेरोईन व स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये है। पूछताछ में पता चला कि यह लोग पूर्व में भी कई स्थानों पर हेरोईन और स्मैक की तस्करी कर चुके हैं। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्तो के खिलाफ रूद्रपुर कोतवाली में संबंधित धाराओं मे केस दर्ज किया गया है। खुलासा करने वाली टीम को पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊ ने 50 हजार और  डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरिंदरजीत सिंह ने 25 हजार रुपये नगद ईनाम देने की घोषणा की है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 


खुलासा करने वाली टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय सिंह, प्रभारी एसओजी उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट, उपनिरीक्षक विकास चैधरी, उपनिरीक्षक कमाल हसन, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप, कांस्टेबल भूपेन्द्र रावत, कांस्टेबल भूपेन्द्र आर्या, गणेश पाण्डे, प्रमोद कुमार, राजकुमार, रविन्द्र सिंह, राजेन्द्र कुमार, नीरज शुक्ला, विनोद कन्याल, महिला कांस्टेबल कंचन आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More