छुट्टी पर घर आए जवान की सड़क दुर्घटना में हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां हाईवे पर रविवार देर शाम हुए इस सड़क दुर्घटना में सेना के एक जवान की मौत हो गई, जिसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोडवेज बस की साइड लगने से बाइक सवार जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया,जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान धन प्रकाश (33) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में बंगाल बॉर्डर पर तैनात थे और महज दो दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर आए थे। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह किसी जरूरी काम से भगवानपुर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में गहरा आक्रोश फैल गया।मृतक के भाई गौतम ने आरोप लगाया कि धन प्रकाश के कूल्हे में फ्रैक्चर था और उन्हें हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों द्वारा गलत इंजेक्शन लगाए जाने से उनकी हालत और बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

इसी आरोप को लेकर परिजनों और परिचितों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची। 

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने टीम के साथ पहुंचकर परिजनों को शांत कराने की कोशिश की और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात को काबू में किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news dehradun news Soldier Arrives Home on Leave Soldier Dies in Road Accident Soldier Home on Leave Dies in Road Accident uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज छुट्टी पर घर पहुंचा जवान जवान की सड़क दुर्घटना में हुई मौत दुर्घटना न्यूज देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More