जादू-टोना करने के संदेह में दो विधवा महिलाओं की कुछ लोगो ने कर दी दर्दनाक हत्या

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

झारखंड।  यहां पूर्वी सिंहभूम जिले में जादू-टोना करने के संदेह में दो महिलाओं की दर्दनाक हत्या कर दी गई। मामले में मंगलवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

 
एसपी (ग्रामीण) रिषर्भ गर्ग ने बतायाकि पुरुलिया गांव के श्रीमतडीह टोला के कुछ लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि दोनों महिलाओं का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान वे टूट गए तथा अपना अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं की पहचान पिंगला पुरती और चोको बोदरा के रूप में हुई है। दोनों विधवा थीं। दोनों के शव एक गड्ढे से बरामद किए गए। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 26 अप्रैल को गांव में 10 साल की एक लड़की की मौत हो गई थी, जिसके कारण उन्हें संदेह हुआ कि दोनों महिलाओं ने उस पर काला जादू किया है। जिस के बाद लड़की के पिता ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रची और 14मई की शाम को दोनों महिलाओं की गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या के बाद उन्होंने शवों को एक गड्ढे में फेंक दिया और उन्हें मिट्टी और पत्थरों से दबा दिया। एसपी ने बताया कि इस अपराध में कुछ और लोगों के शामिल होने का संदेह है जिनकी तलाश की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Jharkhand news murder news Murder of two widowed women Some people killed two widowed women on suspicion of practicing witchcraft Suspicion of practicing witchcraft जादू-टोना करने का संदेह झारखंड न्यूज दो विधवा महिलाओं की हत्या मर्डर न्यूज

More Stories

Jharkhand

झारखण्ड के साहिबगंज जिले में गंगा नदी में पलटी 31 लोगों से भरी नाव, एक युवक की लाश बरामद तीन की तलाश जारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   साहिबगंज। झारखण्ड के साहिबगंज जिले में शनिवार (आज)सुबह 31 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में पलट गई। हादसे में चार युवक नदी में डूब गए, जिनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन युवक अब भी लापता हैं।    […]

Read More
Jharkhand

झारखंड के देवघर में कांवड़ यात्रा के दौरान बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में 18 श्रद्धालुओं की मौत, दर्जनों घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता     देवघर। झारखंड के देवघर में मंगलवार (आज) सुबह बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए चल रही कावड़ यात्रा के दौरान दुर्घटना में 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर […]

Read More
Jharkhand

चुनाव ड्यूटी के लिए झारखंड के धनबाद जिले में तैनात आईटीबीपी जवान की गोली लगने से मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  धनबाद। चुनाव ड्यूटी के लिए झारखंड के धनबाद जिले में आए आईटीबीपी की 11वीं बटालियन सिक्किम के जवान संदीप कुमार सिंह उम्र 30 वर्ष की मंगलवार की सुबह गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस मान रही है कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग […]

Read More