सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा 2026 :  हल्द्वानी से 37 श्रद्धालुओं का दल सोमनाथ धाम रवाना 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा 2026” के तहत सोमवार को हल्द्वानी से 37 श्रद्धालुओं का दल गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने यात्रा दल को हरी झंडी दिखाकर देहरादून के लिए रवाना किया।

इस दौरान सांसद अजय भट्ट ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा धार्मिकआस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक जुड़ाव का भी महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि कई लोग आर्थिक या अन्य कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते हैं, ऐसे श्रद्धालुओं के लिए सरकार की यह पहल बेहद सराहनीय है।बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए रेल यात्रा, ठहरने, भोजन व स्वास्थ्य सुविधाओं समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि हल्द्वानी से रवाना हुए श्रद्धालु देहरादून पहुंचेंगे, जहां प्रदेश के सभी 13 जिलों से आए यात्रियों का एकत्रीकरण होगा। इसके बाद हर्रावाला (देहरादून) से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ धाम के लिए रवाना करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

उन्होंने बताया कि श्रद्धालु उत्तराखंड के सभी 13 जिलों से लाए गए पवित्र जल से भरे कलश भी अपने साथ सोमनाथ धाम लेकर जाएंगे। यह विशेष धार्मिक यात्रा राज्य सरकार की ओर से पूरी तरह निःशुल्क कराई जा रही है, जिसमें एसी रेल यात्रा, आवास, भोजन और स्थानीय परिवहन की व्यवस्था शामिल है।

यात्रा में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, स्वयंसेवकों और जनसेवा से जुड़े लोगों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य प्रदेशवासियों को देश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

नैनीताल जिले से इस यात्रा में कुल 37 श्रद्धालु शामिल हुए हैं, जिनमें 14 महिलाएं और 23 पुरुष हैं। यात्रा दल के रवाना होने के अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री दीपक माहरा, मोहन पाठक, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, तहसीलदार कुलदीप पांडे, खंड विकास अधिकारी असगर तनवीर सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report departure for Somnath Dham Devbhoomi News free train journey 2026 group of 37 pilgrims Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad Somnath Swabhiman Parv Somnath Swabhiman Parv Special Free Train Journey 2026: Group of 37 pilgrims departs from Haldwani for Somnath Dham; Uttarakhand News

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More