एसओटीएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर मेडिकल स्टोर से बरामद की प्रतिबंधित दवा की खेप

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

किच्छा। “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के विज़न को धरातल पर उतारने की दिशा में पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल व स्वास्थ्य सचिव के सशक्त निर्देशन में कुमाऊँ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध निरंतर, योजनाबद्ध एवं प्रभावी अभियान संचालित किया जा रहा है।

 
इसी क्रम में शनिवार सायं वरिष्ठ औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला एवं प्रभारी एसओटीएफ कुमाऊँ परिक्षेत्र ने टीम के साथ थाना किच्छा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बड़िया स्थित मेडिकल स्टोर्स की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान ग्राम बड़िया रोड पर स्थित “संतोष मेडिकल स्टोर” की जांच की गई। मेडिकल स्टोर के अंदर बने रैकों की तलाशी लेने पर संदिग्ध दवाइयाँ (कुल 270 पत्ते, अर्थात 2160 कैप्सूल) पाई गईं। मौके पर मौजूद व्यक्ति से परिचय पूछने पर उसने अपना नाम संतोष कुमार पुत्र हेमराज, निवासी दरऊ, किच्छा,जिला ऊधमसिंहनगर, उम्र 26 वर्ष बताया। आरोपीके विरुद्ध कोतवाली किच्छा में 08/22 NDPS Act, 1985 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस दौरान टीम में एसओटीएफ कुमाऊँ परिक्षेत्र, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला, कोतवाली किच्छा पुलिस से उपनिरीक्षक दीपक जोशी एवं हेड कांस्टेबल 44 कुलदीप सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

इस सफल कार्यवाही में एसओटीएफ कुमाऊँ परिक्षेत्र की टीम का विशेष योगदान रहा, जिनके समन्वय, सतर्कता एवं पेशेवर कार्रवाई से नशा तस्करी के विरुद्ध यह बड़ी सफलता प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र का सख़्त संदेश
“नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के प्रति कुमाऊँ परिक्षेत्र में पूर्णतः ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई है। मेडिकल स्टोर अथवा किसी भी वैध व्यवसाय की आड़ में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं का व्यापार करने वाले समाज के लिए अत्यंत घातक हैं। ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाएगी। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़b करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: consignment of banned drugs recovered from medical store Joint operation by SOTF and police Kichha news seize consignment of banned drugs from medical store SOTF and police conduct joint operation udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज एसओटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही किच्छा न्यूज मेडिकल स्टोर से बरामद हुई प्रतिबंधित दवा की खेप

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More