राष्ट्रीय खेल दिवस पर शैमफोर्ड स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा एवं खेलों का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या सन्तोष पाण्डेय एवं प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
 
 
इस अवसर पर बच्चों द्वारा योग एवं ऐरोबिक्स की शानदार प्रस्तुतियाँ दी गयी। प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने प्रार्थना सभा में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों से अवगत कराया तथा उनके एक सफल खिलाड़ी बनने की बारीकियां बताई। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन के साथ आगे बढ़ने तथा साथ ही उन्होंने शारीरिक फिटनेस पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। खेल प्रशिक्षक पान सिंह ने मेजर ध्यान चंद के बारे में बताकर छात्र-छात्राओं को उनके खेल जीवन से अवगत कराया। खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने राष्ट्रीय खेलों और उनसे सम्बन्धित पुरस्कारों द्रोणाचार्य पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार एवं मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के बारे में जानकारी दी एवं इस वर्ष आयोजित ओलिम्पिक खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियों से बच्चों को अवगत कराया। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक पान सिंह, भुवन चंद्र जोशी, रवींद्र कुमार एवं मोनिका दशौनी के निर्देशन में योगा, ऐरोबिक्स, बास्केट बॉल, खो-खो आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या सन्तोष पाण्डेय, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news National Sports Day Shamford school special prayer meeting and games organized Special prayer meeting and games organized in Shamford School on National Sports Day uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More