तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड पर बेल बाबा मंदिर के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश करते ट्रक को पुलिस ने पकड़कर चालक को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, 7 सितंबर को होगी सुनवाई 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली रोड निवासी 29 वर्षीय दीपक मनराल पुत्र गोपाल सिंह मनराल रुद्रपुर स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे। शनिवार रात करीब 11 बजे वह बाइक द्वारा रुद्रपुर से हल्द्वानी लौट रहे थे। तभी टांडा जंगल के पास बेल बाबा मंदिर के निकट पीछे से आ रहे राजस्थान नंबर के एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना स्थल पर मौजूद लोगों द्वारा प्राप्त सूचना पर पुलिस ने उन्हें एसटीएच पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की। टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि दीपक मनराल रुद्रपुर के एचडीएफसी बैंक में नौकरी करते थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accident near Rampur Road Bel Baba Temple Accident news bike rider dies driver dies Haldwani news Speeding truck hits bike Truck hits bike uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More