एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी ने पदोन्नत होकर स्थानांतरण पर जा रहे पुलिस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी की अध्यक्षता में आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में जनपद से पदोन्नत होकर स्थानांतरित हो रहे 02पुलिस अधिकारियों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया।
 
समारोह के दौरान एसएसपी नैनीताल ने निम्नलिखित अधिकारियों को उनके नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए विदा किया:
 
उपनिरीक्षक (एम) हेम चंद्र सती (प्रधान लिपिक): स्थानांतरण के उपरांत अब रेंज कार्यालय नैनीताल में अपनी सेवाएँ देंगे।
 
रमेश सिंह नेगी (निरीक्षक, सशस्त्र पुलिस): रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल से पदोन्नत होकर 31वीं वाहिनी पीएसी में स्थानांतरित हुए हैं।
 
अधिकारियों के उल्लेखनीय योगदान की चर्चा
 
विदाई समारोह में दोनों अधिकारियों द्वारा जनपद में दी गई विशिष्ट सेवाओं को रेखांकित किया गया:
 
▫️ हेम चंद्र सती (प्रधान लिपिक): एसएसपी नैनीताल ने इन्हें जनपद पुलिस का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए इनकी कर्तव्यपरायणता की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री सती ने प्रधान लिपिक के समस्त दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वाहन करते हुए पत्रावली संबंधी समस्त कार्यों को सदैव समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया।प्रधान लिपिक कार्यालय में स्टाफ का कुशल मार्गदर्शन करने के साथ-साथ अपने सरल, सौम्य और मृदुभाषी व्यवहार से पुलिस कर्मियों के कल्याणकारी कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
 
▫️ रमेश सिंह नेगी (निरीक्षक सशस्त्र पुलिस): इन्होंने पुलिस लाइन नैनीताल में SI(AP) के पद पर रहते हुए वीआईपी ड्यूटी, सलामी गार्द, एस्कॉर्ट, मुल्जिम पेशी और क्वार्टर गार्द जैसी चुनौतीपूर्ण ड्यूटियों का कुशलतापूर्वक संचालन किया। इन्होंने प्रतिसार निरीक्षक (RI) के सहयोगी के रूप में पूर्ण निष्ठा और लगन से कार्य किया।
 
उच्चाधिकारियों का संबोधन
 
एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी, एसपी नैनीताल डॉ जगदीश चंद्र, एसपी संचार रेवाधर मठपाल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार ने दोनों अधिकारियों के सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। अधिकारियों ने अपने कार्यकाल दौरान उपरोक्त अधिकारियों के कार्यों के अनुभवों को साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें उपहार/मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
 
स्थानांतरण पर जा रहे दोनों अधिकारियों ने जनपद नैनीताल में अपनी तैनाती के दौरान रहे कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल समेत समस्त अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन तथा नैनीताल पुलिस के अन्य साथियों के अहम सहयोग के लिए धन्यवाद और कृतज्ञता ज्ञापित की।
 
 
📜एसएसपी नैनीताल का विशेष बधाई संदेश
 
समारोह के अंतमें एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी ने व्यक्तिगत रूप से बधाई देते हुए कहा: “पदोन्नति केवल पद का बढ़ना नहीं है, बल्कि यह आपके वर्षों के कठिन परिश्रम, ईमानदारी और विभाग के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि श्री हेम चंद्र सती और श्री रमेश सिंह नेगी अपनी नई तैनातियों में भी इसी ऊर्जा और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और विभाग का मान बढ़ाएंगे।नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से आप दोनों को नई पारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।”
 
इस अवसर पर अंजना नेगी सीओ भवाली, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक, राजकुमार बिष्ट (निरीक्षक पुलिस दूरसंचार), निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा (प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ), हिमांशु पंत (आंकिक) सहित प्रधान लिपिक कार्यालय का समस्त मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एवं अन्य पुलिस अधिकारी ने नवनियुक्ति हेतु स्थानांतरण पर जा रहे उपरोक्त अधिकारियों को बधाई दी और उनके कर्तव्यनिष्ठा एवं सौम्य व्यवहार की सराहना की। 
 
इस अवसर पर पुलिस कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी व कार्मिक मौजूद रहे।
 
 
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani/Nainital News Police Officers Transferring Upon Promotion SSP Nainital Dr Manjunath TC SSP Nainital Dr. Manjunath TC accorded a warm farewell to police officers who are transferring following their promotions uttarakhand news Warm Farewell उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस कार्यवाही पदोन्नती पर स्थानांतरण पुलिस अधिकारी भावभीनी विदाई हल्द्वानी/नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More