एसएसपी नैनीताल ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा हल्द्वानी मीटिंग हॉल में नैनीताल पुलिस के सभी प्रभारी अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में निम्न दिशा निर्देश दिए गए:–

➡️ मीटिंग से पूर्व कर्मचारियों का सम्मलेन लिया गया। किसी भी अधिकारी/कर्मी की कोई समस्या नहीं पाई गई।

➡️ जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवारा घूमने वाले गोवंश हेतु प्रचलित अभियान ऑपरेशन कामधेनु में सार्थक परिणाम हासिल किए गए हैं। सभी थाना प्रभारी निरंतर कार्यवाही जारी रखें। 

➡️ सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग की जाय। चेकिंग अभियान के माध्यम से यातायात नियमों का समाज में विशेषकर नाबालिको के मध्य से कड़ाई से पालन करवाएं। सभी थाना प्रभारी द्वारा MACT और i-RAD App में अध्यावधिक किए गए डाटा की समीक्षा की गई। ज्यादा से ज्यादा डाटा फीडिंग में जोर देने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

➡️ मौसम परिवर्तन के चलते  थानो व कार्यालयों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। गुड फूड एंड हाईजीन की व्यवस्था करें। 

➡️ कर्मचारियों हेतु स्मार्ट बैरकों की तर्ज पर स्मार्ट शौचालयों पर जोर दिया जाय। सभी थाना प्रभारी इस पर अभियान के रूप में कार्य करें, प्रपोजल जनपद मुख्यालय को उपलब्ध कराएं।

➡️ माल निस्तारण की कार्यवाही में तेजी लाएं, कमिटी के समक्ष डिस्पोजल की कार्यवाही करवाएं।

 ➡️ सीसीटीएनएस में ऑनलाइन जीडी, IIF फार्मों में डाटा समय पर अध्यावधिक करें। ICJS में लॉगिन और सर्चिंग में बढ़ोत्तरी करें।

➡️ सत्यापन की कार्यवाही में तेजी लाएं। संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखें।

➡️ एनडीपीएस एक्ट में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करें। माननीय न्यायालयों तथा संहिता में निहित प्रावधानों और निर्देशों का कढ़ाई से अनुपालन करें।

➡️ धोखाधड़ी और रंगदारी के मामलों में संलिप्त आरोपियों को वांछित घोषित करें, धरपकड़ की जाय। 

➡️ एसपी क्राइम नैनीताल तथा एसपी सिटी हल्द्वानी थानों में प्रचलित लंबित विवेचनाओं का नियमित रूप में आदेश कक्ष लेकर सफल निस्तारण करवाएं। लंबित  प्रार्थना पत्रों और जांचों का भी निर्धारित समयावधि के भीतर सफल निस्तारण करें।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

➡️ थाने पर शिकायत व समस्या लेकर आने वाले दिव्यांगजनों और असहाय पीडित के साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए हर संभव मदद देकर न्यायोचित कार्यवाही करें।

➡️ संपत्ति चोरी और नकबजनी के अपराधों में बरामदगी प्रतिशत में बढ़ोत्तरी करें। चोरी वाहनों की शत प्रतिशत बरामदगी करें। 

➡️ गैंगस्टर और गुंडा अधिनियम में अधिक से अधिक कार्यवाही करें। आदतन और पेशेवर अपराधियों का चिन्हीकरण करें।

➡️ एनडीपीएस और जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाहियों में तेजी लाएं। अवैध नशे के तस्करों और सट्टेबाजों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें।

➡️ महिलाओं की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड पुलिस एप्प और गौराशक्ति मॉड्यूल के अंतर्गत डाउनलोड और पंजीकरण करवाएं।

➡️ वांछित/इनामी अपराधियों की कुशल रणनीति बनाकर टीमें गठित कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। 

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

➡️  न्यायिक कार्यवाहियों एनबीडब्ल्यू, कुर्की वारंट तामिली की समीक्षा की गई।  शिथिलता बरतने और लापरवाही करने पर संबंधित थानो के उपनिरीक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।  

💠 माह में जनपद में  प्रभावी पुलिसिंग कर महत्वपूर्ण योगदान देने व सराहनीय कार्य करने के लिए उपनिरीक्षक मनोज अधिकारी, थाना रामनगर, हेड कानि0 कुंदन कठायत, एसओजी, हेड कानि0 कमला बिष्ट, एलआईयू नैनीताल, हेड कानि0 ललित डंगवाल, एलआईयू नैनीताल, का0 सुमित कुमार जल पुलिस, कानि0 चंद्रशेखर मल्होत्रा, थाना कालाढूंगी, कानि0 खुशाल सिंह बिष्ट, एलआईयू नैनीताल, महिला का0 सोनी थाना रामनगर, कानि0 जगत सिंह, कानि0 जीत सिंह, यातायात सैल को Best Employees of the month के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी के दौरान डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी, हीरा सिंह राणा, संयुक्त निदेशक विधि, समस्त क्षेत्राधिकारी, सभी थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी तथा इकाइयों के प्रमुख मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news SSP Nainital gave strict instructions to the officers in charge during the monthly crime review meeting Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More