एसएसपी नैनीताल ने ऐच्छिक ब्यूरो के माध्यम से करवाई सात परिवारों की काउंसलिंग 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। डॉ मंजूनाथ टीसी एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों और मामलों में शीघ्र जॉच कर प्रभावी कार्यवाही करते हुए त्वरित समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया है।
 
इसी क्रम में गुरुवार (आज) दिनांक 29.01.2026 को पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में महिला ऐच्छिक ब्यूरो के मासिक काउंसलिंग सत्र के दौरान एसएसपी नैनीताल की अध्यक्षता में ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों डॉ0 रश्मि पन्त, मनोवैज्ञानिक/काउंसलर महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी, डॉ प्रभा पंत (शिक्षाविद) प्रो० एवं विभागाध्यक्ष एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, राम सिंह बसेड़ा (अधिवक्ता) पूर्व अध्यक्ष बार एसोशियन हल्द्वानी के समक्ष उप निरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी महिला समाधान केंद्र हल्द्वानी द्वारा कुल 07 प्रकरणों को रखा गया। 
 
सभी मामलों में दोनों पक्ष काउंसलिंग में उपस्थित हुए तथा प्रकरणों को भली-भांति सुना गया।
 
काउंसलिंग के माध्यम से पांच मामलों में मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए गए, एक मामले में अग्रिम तिथि तथा एक मामले को अग्रिम आदेश हेतु माननीय न्यायालय को अग्रसारित किया गया।
 
इस दौरान नैनीताल पुलिस ने सन्देश दिया कि नैनीताल पुलिस जनसुरक्षा के साथ परिवार कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Counseling of seven families Haldwani news Nainital police action Police Voluntary Bureau SSP Nainital Dr Manjunath TC SSP Nainital facilitated counseling for seven families through the Voluntary Bureau uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस कार्यवाही नैनीताल पुलिस की कार्यवाही पुलिस ऐच्छिक ब्यूरो सात परिवारों की काउंसलिंग हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More