इनफ्लुएंजा वायरस को लेकर प्रदेश सरकार ने की एडवाइजरी जारी, अलर्ट मोड पर आया स्वास्थ्य विभाग  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून।  उत्तराखंड राज्य में इनफ्लुएंजा वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी हो चुकी है। बता दें कि देश के विभिन्न हिस्सों में इस वायरस के मामले सामने आ रहे हैं और इस वायरस के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है तथा लोगों को इसके प्रकोप से बचाने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने एहतियाती कदम उठाने शुरू करने के साथ ही इस वायरस को लेकर राज्य में एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

विशेषज्ञों का इस वायरस के बारे में कहना है कि इससे बचाव के लिए सावधानी की आवश्यकता है। घबराने की जरूरत नहीं है। जिस व्यक्ति में इम्यूनिटी की कमी है यह फ्लू उस व्यक्ति में अधिक असर कर रहा है। इसके साथ ही कमजोर इम्यूनिटी वाले व्यक्तियों को भीड़ भाड़ में जाने से मना किया गया है तथा आस्था और लंग इन्फेक्शन के मरीजों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को इस संक्रमण से बचाव के लिए अधिक सतर्क रहना है। मौसम के कारण यह तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। इस संक्रमण के कुछ लक्षण इस प्रकार है जैसे 1 हफ्ते से अधिक बुखार रहना, शरीर में दर्द, उल्टी, जुकाम, खांसी सर दर्द आदि और इससे बचाव के लिए घर से निकलने पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य है और शरीर की दूरी की सलाह भी दी गई है। यही नहीं बल्कि आमजन से अपील की गई है कि वह अधिक भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे। एच3एन2 का अभी कोई मामला रिपोर्ट नहीं हुआ है। दून मेडिकल कालेज अस्पताल में इससे संबंधित जांच हो रही है। अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। मास्क, शारीरिक दूरी आदि के नियमों का पालन करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सफर हुआ आसान : लम्बे इंतजार के बाद रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू   

वायरस के ग्रसित होने के ये हैं लक्षण

• एक सप्ताह या इससे अधिक दिन तक बुखार।

• बुखार भी तेज होना।

• खांसी काफी समय तक रहना।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प के साथ महानगर कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण 

• बलगम की परेशानी बढ़ना

• नाक से पानी आना।

• सिर में दर्द रहना।

• उल्टी जैसा महसूस होना।

• भूख का कम होना।

• शरीर में दर्द रहना।

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी चौराहा से बाल संसार स्कूल मार्ग की बदहाल सड़क पर बच्चों ने किया प्रतीकात्मक पौधरोपण

ऐसे करें इंफ्लूएंजा फ्लू से अपना बचाव

• बाहर निकलते समय या आफिस में हमेशा फेस मास्क पहनें

• खांसते या छींकते समय नाक और मुंह को अच्छी तरह कवर करें

• भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें

• हाथों को समय-समय पर पानी और साबुन से धोते रहें

• खुद को हाइड्रेट रखें, पानी- फ्रूट जूस या अन्य पेय पदार्थ लेते रहें

• नाक और मुंह छूने से बचें

• बुखार आने की स्थिति में पैरासिटामोल लें

• पब्लिक प्लेस पर न थूकें और न ही हाथ मिलाएं

• किसी भी तरह के शारीरिक संपर्क से बचें

• चिकित्सक की सलाह लिए बगैर एंटीबायोटिक नहीं लें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news health department came on alert mode State government issued advisory regarding influenza virus Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भवाली। नैनीताल जिले के भवाली में शनिवार देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कुलेटी बैड के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए।    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब […]

Read More
उत्तराखण्ड

जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। जल निगम में 2014 में […]

Read More