संदिग्धों और अवैध घुसपैठियों की पहचान के लिए राज्यव्यापी विशेष अभियान शुरू    

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड में संदिग्धों और अवैध घुसपैठियों की पहचान के लिए राज्यव्यापी विशेष अभियान शुरू किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार यह सघन जांच अभियान राज्य के सभी जिलों में थाना और चौकी स्तर पर चलाया जाएगा, जिसकी निगरानी वरिष्ठ अधिकारी करेंगे।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।इसकी समीक्षा पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) से लेकर महानिरीक्षक (आईजी) स्तर तक की जाएगी, ताकि कार्रवाई में किसी प्रकार की ढिलाई न हो।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

अभियान के तहत अपार्टमेंट, आश्रम, धर्मशालाएं, किराए के मकान, फ्लैट, पीजी और होटलों में रह रहे लोगों का सत्यापन कियाजाएगा। प्रॉपर्टी डीलरों और ब्रोकरों के माध्यम से रखे गए किरायेदारों की भी जांच होगी। बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने या संदिग्ध व्यक्तियों को शरण देने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

होम डिलीवरी और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़े कर्मचारियों, जैसे Amazon, Zomato और Blinkit के डिलीवरी एजेंट, सिक्योरिटी गार्ड, कैब चालक और औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों का भी सत्यापन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

साथ ही अकेले रहने वाले व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों की पहचान कर उनकी सुरक्षा का आकलन किया जाएगा। उनके यहां कार्यरत घरेलू सहायकों, केयरटेकर और ड्राइवरों का भी सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा।

अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों और वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद ठहरे विदेशी नागरिकों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संदिग्धों की पहचान के लिए आधुनिक तकनीक और सुरक्षा डेटाबेस का उपयोग किया जाएगा। नैटग्रिड, सीसीटीएनएस और आईसीजेएस जैसे सुरक्षा पोर्टलों के माध्यम से सूचनाओं का मिलान और विश्लेषण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि यह अभियान महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपराध के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कोई कोताही न बरती जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news State-wide special drive launched to identify suspects and illegal infiltrators uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज राज्यव्यापी विशेष अभियान शुरू संदिग्धों और अवैध घुसपैठियों की पहचान

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More