एसटीएफ और मेरठ पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। एक साल से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड और मेरठ पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था और करीब एक साल तक पुलिस को चकमा देता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के दौराला थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र से विगत एक वर्ष से फरार 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी निखिल कुमार के बारे में सूचना उत्तराखंड एसटीएफ से साझा की तो एसटीएफ की एक टीम देहरादून में फरार अपराधी के छिपे होने के संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही थी। आखिरकार शनिवार को मेरठ पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी करते हुए फरार इनामी अपराधी को विंडलास अपार्टमेंट गोवावाला देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी निखिल कुमार (32) पुत्र सुनील कुमार निवासी ग्राम समौली थाना दौराला जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश ने मेरठ के दौराला क्षेत्र में विगत वर्ष फरवरी माह में एक महिला के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया। तभी से वह फरार चल रहा था। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news STF and Meerut Police conducted a joint raid and arrested the absconding rape accused Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More