सोशल मीडिया के जरिये राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्ति को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

गदरपुर । एसटीएफ ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित रूप से कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सलाउद्दीन गदरपुर, जिला ऊधमसिंहनगर का निवासी है। एसटीएफ ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

एसटीएफ को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन की पड़ताल में इंस्टाग्राम,टेलीग्राम और सिग्नल जैसे सोशल मीडिया मंचों पर कट्टरपंथी और जिहादी विचारधारा से जुड़े समूहों, चैट और सामग्री मिलने का दावा किया गया है। प्रारंभिक जांच में युवाओं को प्रभावित कर उग्र विचारधारा की तरफ प्रेरित करने संबंधी गतिविधियों के संकेत भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

एसटीएफ के अनुसार आरोपी के सोशल मीडिया नेटवर्क माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय कट्टरपंथी तत्वों से संभावित संपर्कों के संकेत मिले हैं। जांच में हथियारों, विस्फोटक सामग्री के सुरक्षित भंडारण और उनकी आवाजाही से जुड़ी संदिग्ध बातचीत भी सामने आई है। इन तथ्यों की तकनीकी और फॉरेंसिक जांच की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने कुछ चैट और संपर्कों को हटाने की बात भी स्वीकार की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

मामले में उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी एक व्यक्ति से संपर्क होने की जानकारी भी मिली है, जिसकी भूमिका की जांच जारी है। एसटीएफ की विशेष टीम संभावित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में उत्तर प्रदेश में भी दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ और गोपनीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी को पाकिस्तान से जुड़े एक हैंडलर के जरिये मलेशिया से संचालित किए जाने की आशंका है। किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी संबंधी सूचनाओं की भी जांच की जा रही है। मामले की इंटेलिजेंस को जानकारी दे दी गई है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Gadarpur news Hindi News Khabar Sach Hai News person involved in anti-national activities arrested person involved in anti-national activities through social media STF arrested a person involved in anti-national activities through social media STF Uttarakhand udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज एसटीएफ उत्तराखण्ड क्राइम न्यूज खबर सच है न्यूज गदरपुर न्यूज राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्ति गिरफ्तार सोशल मीडिया के जरिये राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्ति हिंदी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More