देहरादून। एसटीएफ की टीम द्वारा डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली की सूचना पर एक वन्य जीव तस्कर को उत्तरकाशी जनपद के पुरोला थाना क्षेत्र से दो लेपर्ड की खालों के साथ गिरप्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड एसटीएफ को डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली से वन्य जीव तस्करी की सूचना मिलने पर आज जनपद उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र से एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 अदद लेपर्ड की खालबरामद किए गए। इस मामले में एसपी एसटीएफ चन्द्रमोहन सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ को डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली से मैनुवली सूचना मिली थी कि पुरोला उत्तरकाशी क्षेत्र में वन्य जीव जन्तुओं के अंगो तथा खाल की अवैध तस्करी हो रही है, जिसे उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा अपने स्थानीय सूत्रों से मैनुवली डेवलप किया गया जिस पर आज लीसा भण्डार पुरोला को जाने वाले तिराहे के पास से एक व्यक्ति को गिरप्तार किया गया है। जिसने अपना नाम बृजमोहन पुत्र जनक सिंह बताया और उसके कब्जे से 02 लेपर्ड की खाल जिनकी लम्बाई क्रमश: 06 फीट तथा 08 फीट लगभग पायी गयी है। लेपर्ड को वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है। पकड़े गये तस्करों के विरुद्ध थाना पुरोला उत्तरकाशी में वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। पुलिस अधीक्षक एसटीएफ चन्द्रमोहन सिंह द्वारा बताया गया कि अभियुक्त से पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है और यदि इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता मिलती है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही सुनिष्चित की जायेगी। वन विभाग से भी जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार किया गया अभियुक्त बृजमोहन पुत्र जनक सिंह निवासी ग्राम गंगार तहसील मोरी थाना मोरी जिला उत्तरकाशी उम्र 30 वर्ष है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उत्तराखण्ड एसटीएफ के धर्मेंद्र सिंह रौतेला, उप निरीक्षक हितेश कुमार, हेड कांस्टेबल अनूप भाटी, वीरेंद्र नौटियाल, कैलाश नयाल, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, अनिल कुमार,
डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली की टीम के साथ थाना पुरोला से पुलिसकर्मी, अपर उपनिरीक्षक मोहर सिंह, हेड कांस्टेबल अब्बल सिंह शामिल थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]