देहरादून। एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम के साथ कल देर रात थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से करीब 54 लाख रूपये कीमत की स्मैक व 63490 रुपए नगद के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। नशा तस्कर के तार
बरेली से जुड़े हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में देर रात को थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से एक अभियुक्त आशीष सिंघल पुत्र स्व. गिरधारीलाल सिंघल निवासी मकान नंबर 62 सी, रेस कोर्स नई बस्ती, देहरादून को सामुदायिक भवन मोथरावाला थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से 163 ग्राम कीमती करीब 54 लाख रुपए की अवैध स्मैक एवं 63490 रुपए नगद के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त द्वारा पूछने पर बताया गया कि वह यह माल जनपद बरेली उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। अभियुक्त पेशे से सिक्योरिटी गार्ड की जॉब करता है। अभियुक्त इस ड्रग्स को स्थानीय लड़कों को बेचता है। पूर्व में कोतवाली देहरादून से एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है।अभियुक्त से पूछताछ की गई तो इसके द्वारा बताया गया कि वह लाई गई स्मैक को स्थानीय स्तर पर छोटी छोटी पुड़िया बनाकर सप्लाई करता है तथा जो रकम उससे बरामद हुई है ये सप्लाई की गई स्मैक से ही प्राप्त की गई है।
आरोपी की गिरफ्तारी में इंस्पेक्टर विपिन बहुगुणा, उप निरीक्षक प्रवीण पुंडीर, भावना कर्णवाल, हेड कांस्टेबल मनमोहन देवेन्द्र ममगाईं, बृजमोहन, कांस्टेबल दीपक चंदोला, दीपक नेगी, रामचंद्र सिंह अमीर हुसैन आदि शामिल थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में आज नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी संकाय, प्रबंधन संकाय, फार्मेसी संकाय एवं महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का […]