नेपाल से तस्करी कर ला रहे आरोपी को दो कस्तूरी के साथ एसटीएफ ने किया खटीमा से गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता ऊधमसिंह नगर

खटीमा। एसटीएफ उत्तराखंड, वन विभाग खटीमा और वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम ने दो कस्तूरी के साथ एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाल से कस्तूरी की तस्करी कर उसे बेचने के लिए हरियाणा ला रहा था।

गोपनीय सूचना पर सीओ एसटीएफ सुमित पांडे के नेतृत्व में एसटीएफ, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली व तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी (खटीमा) की संयुक्त टीम ने शनिवार को खटीमा चौराहा पीलीभीत रोड से एक अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो कस्तूरी बरामद की गई हैं, जिनका वजन 64.55 ग्राम है। आरोपी का नाम पूर्ने विश्वकर्मा उर्फ हरिओम पुत्र गगन बहादुर ग्राम चायकोट बड़ी केदार गांव पालिका अंचल सेती जिला डोटी नेपाल है। आरोपी ने बताया कि वह कस्तूरी नेपाल के पूरन नाम के व्यक्ति से लेकर आया है। जिसे बेचने के लिए हरियाणा ले जा रहा था। उसने पूरन के साथ मिलकर नेपाल में दो हिरनों का शिकार कर उनकी कस्तूरी निकाली थी। कार्रवाई में मुख्य आरक्षी महेन्द्र गिरि व मुख्य आरक्षी किशोर कुमार की विशेष भूमिका रही। टीम में एसटीएफ से निरीक्षक एमपी सिंह, उपनिरीक्षक बृजभूषण गुरुरानी, प्रकाश भगत, आरक्षी दीपक भट्ट, गोविंद बिष्ट, मनमोहन सिंह, वहीं तराई पूर्वी वन प्रभाग की टीम में एसडीओ संचिता वर्मा, डिप्टी रेंजर महेश चंद्र जोशी, डिप्टी रेंजर जागेश वर्मा, वन दरोगा धन सिंह अधिकारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ द्वारा इस वर्ष वाइल्ड लाइफ के क्षेत्र में कई बड़ी कार्यवाही की गई हैं। यह सातवां मामला है। शनिवार को पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से नेपाल से भारत में तस्करी कर रहा था। एसएसपी ने वन्यजीवों की तस्करी करने वालों की जानकारी एसटीएफ उत्तराखंड के नंबर 0135-2656202 पर देने की अपील की है। वहीं डीएफओ तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वन विभाग खटीमा में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Khatima news STF arrested the accused who was smuggling from Nepal with two muskets from Khatima US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More