देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ की टीम ने ठगी के बाद फरार चल रहे दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों भाईयों पर पुलिस ने ईनाम घोषित किया था। जगदीश बोरा पर 25000 व कमलेश बोरा पर 10,000 का ईनाम घोषित किया था। पिथौरागढ से फरार इन दोनों ईनामी ठगों को उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार किया है। यह दोनों 25-30 करोड रूपये की ठगी के आरोपी थे।
एसटीएफ अफसरों के मुताबिक विगत 03 वर्षों से गिरफ्तारी से बचने के लिये अलग-अलग राज्यों में नाम व पहचान छिपाकरअपनी माँ के साथ रह रहे थे।अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिये उत्तराखण्ड राज्य के कई जनपदों एवं सीबीसीआईडी की टीम प्रयासरत थी। स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड द्वारा ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु की गई कार्यवाही के फलस्वरूप 27 अक्टूबर को थाना पटेल नगर, दिल्ली क्षेत्र से जनपद पिथौरागढ़ के कोतवाली पिथौरागढ के धारा 420,506,406,120 बी भा० द०वि० व 03 यूपीआईडी एक्ट व 03,05,21,25 बड्स एक्ट, 11/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट एवं थाना जौलजीवी में धारा 420, 120बी जगदीश बोरा ( ईनाम 25,000/-) व कमलेश बोरा ( ईनाम 10,000/-रूपये) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त जगदीश बोरा व कमलेश बोरा द्वारा वर्ष 2019 से पिथौरागढ़ क्षेत्र के भोले-भाले व्यक्तियों को शेयर मार्केट, अलग-अलग स्किमों में धनराशि इन्वेस्ट कर अत्यधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लगभग 40-50 व्यक्तियों से लगभग 25-30 करोड रूपये हडप लिये तथा उनके द्वारा पैसा वापस माँगने पर बताया जाता था कि उनका पैसा शेयर मार्केट में लगा है अभी बाजार बढ़ने पर मुनाफा होने पर पैसा वापस मिल जायेगा। तुमलोग अभी और अधिक धनराशि लगाओगे तो और मुनाफा हो जायेगा।कई व्यक्तियों को हल्द्वानी जनपद नैनीताल में सस्ते दाम में जमीन दिलाने के नाम पर एडवान्स में पैसा लेकर ठगी की जाती थी। उक्त दोनो भाईयों के साथ-साथ 17 व्यक्तियों का गैंग बना हुआ था, उक्त गैंग के विरूद्व जनपद पिथौरागढ में अलग-अलग थानों में दर्जनों मुकदमें पंजीकृत है, जो अलग-अलग क्षेत्र में सक्रिय थे। उक्त गैंग के विरूद्ध पिथौरागढ के अलग-अलग थानो में कई अभियोग पंजीकृत है। गया था। एसटीएफ टीम विगत 02 वर्ष से इनको पकडने केलिए मैनुवल सूचना एकत्र कर रही थी एंव इनको पकडने के लिए कई राज्यों में लगातार दबिश दे रही थी। उक्त एकत्र की गयी मैनुवल सूचना के आधार पर टीम द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता पायीं।
गिरफ्तार जगदीश सिंह बोरा पुत्र स्व० जीवन सिंह बोरा निवासी मूल गाँव गराली पो० गराली थाना जौलजीवी जिला पिथौरागढ़ व विवेकान्द कालोनी लिंक रोड कोतवाली पिथौरागढ़ हाल नि० टी -194 टॉप फ्लोर बलजीत नगर नियर अब्बू पार्क लाल मन्दिर थाना पटेलनगर नई दिल्ली। कमलेश सिंह बोरा स्व० जीवन सिंह बोरा निवासी मूल गाँव गराली पो० गराली थाना जौलजीवी जिला पिथौरागढ़ व विवेकान्द कालोनी लिंक रोड कोतवाली पिथौरागढ़ हाल नि० टी-194 टॉप फ्लोर बलजीत नगर नियर अब्बू पार्क लाल मन्दिर थाना पटेलनगर नई दिल्ली। एसटीएफ टीम में में निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक नरोत्तम विष्ट, अपर उपनिरीक्षक हितेश कुमार, हेड कांस्टेबल अनूप भाटी, हेड कांस्टेबल विरेन्द्र नौटियाल, कैलाश नयाल, अर्जुन रावत, अनिल कुमार, देवेन्द्र कुमार, सितान्सु कुमार शामिल थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]