एसटीएफ ने कोतवाली पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑप्रेशन कर महिला के कातिल पचास हजार रुपए के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रुद्रपुर। उत्तराखण्ड एसटीएफ व कोतवाली रुद्रपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑप्रेशन में 50000 रुपए का ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। एसएसपी एसटीएफ की रणनीति के तहत हत्यारोपी शातिर अपराधी की गिरफ्तारी बिहार के जनपद शेखपुरा क्षेत्र से की गई है, जो कि विगत 10 वर्षों से फरार चल रहा था और अपराध करने के उपरान्त बिहार के शेखपुरा में जाकर छिप गया था। गिरफ्तार ईनामी द्वारा वर्ष 2014 में रुद्रपुर के संजयनगर खेड़ा निवासी एक महिला की हत्या कर उसके शव को प्लास्टिक की टंकी के अन्दर छुपा दिया गया था। जिसपर मृतका की माँ के द्वारा रुद्रपुर कोतवाली में हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा धर-पकड़ के आदेश पर सीओ एसटीएफ आरबी चमोला के दिशा-निर्देशन में कल 10-11-24 को उत्तराखण्ड एसटीएफ व रुद्रपुर कोतवाली पुलिस द्वारा एक ज्वाइंट ऑपरेशन में थाना रुद्रपुर के 50000 रुपए के ईनामी अपराधी अरविन्द यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी हनुमानगंज थाना अरियारी जनपद शेखपुरा बिहार के अरियरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधी के ऊपर कोतवाली रुद्रपुर में 09 अगस्त 2014 को हत्या का मुकदमा दर्ज है। जिसपर अभियुक्त पिछले करीब 10 वर्षों से फरार चल रहा था। ईनाम घोषित होने के बाद से वह बिहार, हैदराबाद, गुजरात व मुंबई में छिपकर रहा था एसटीएफ की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी रियाज अख्तर की विशेष भूमिका रही।
 
 
एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा बताया गया कि एसटीएफ द्वारा पिछले कई दिनों से उक्त ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे परन्तु ईनामी बार-बार अपनी लोकेशन चेंज कर रहा था और मोबाइल नम्बर भी बदल रहा था। लेकिन पिछले कई दिनों से उसकी लोकेशन बिहार के शेखपुरा जिले में आने पर एक टीम गिरफ्तारी हेतु बिहार के लिए रवाना की गयी थी टीम द्वारा कल इस ईनामी अपराधी को शेखपुरा जिले के अरियारी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और उसे ट्रांजिट रिमांड के जरिये लाकर कोतवाली रुद्रपुर में दाखिल किया गया है। गिरफ्तार अपराधी द्वारा वर्ष 2014 को रुद्रपुर निवासी एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी और उसके शव को एक प्लास्टक की टंकी में छिपाकर फरार हो गया था तब से लगातार पुलिस की आँखों में धूल झोकता रहा था। पकड़े जाने के डर से वह बिहार से भागकर गुजरात, हैदराबाद व मुंबई में छिपकर रह रहा था और कभी कभार रात -बेरात अपने घऱ आता था जिसपर मुकदमा कोतवाली रुद्रपुर में पंजीकृत है। उक्त मामले की विवेचना रुद्रपुर कोतवाली द्वारा की गयी थी लेकिन अभियुक्त हाथ नही आया था पुलिस द्वारा उसके घर की कुर्की कर उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। हत्यारोपी अपना नाम बदलकर गौरव रखकर एक राज्य से दूसरे राज्यों में
छिपता फिर रहा था। जिसपर 30 दिसम्बर, 2017 को ईनामघोषित किया गया था । उत्तराखण्ड एसटीएफ का ईनामी अपराधियों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान जारी है।
 
इस दौरान एसटीएफ उत्तराखण्ड टीम में निरीक्षक एमपी सिंह, उप निरीक्षक केजी मठपाल, मुख्य आरक्षी रियाज अख्तर, मुख्य आरक्षी रविन्द्र बिष्ट, मुख्य आरक्षी चालक संजय कुमार, मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र कनवाल, कोतवाली रुद्रपुर टीम के प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, उप निरीक्षक मोहन चन्द्र जोशी, कांस्टेबल ललित मोहन शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a criminal carrying a reward of fifty thousand rupees Joint operation of STF and Kotwali police rudrapur news STF did a joint operation with the Kotwali police and arrested the murderer of the woman the murderer of a woman udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More