अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने अब सचिवालय के अपर निजी सचिव और उसके भाई को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने कार्रवाई जारी रखते हुए अब सचिवालय के अपर निजी सचिव गौरव चौहान और लीक पेपर हासिल कर उसके जरिए परीक्षा में 163 वीं रैंक पाने वाले उसके नकलची भाई तुषार चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ इस मामले में अब तक कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में तुषार की 163वीं रैंक आई थी। पहले गिरफ्तार हुए कोर्ट के कर्मचारी और अन्य आरोपियों ने तुषार के बारे में बताया था। पता चला कि उसने रामनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में पेपर हल किया था। इसके बाद उसने कई अभ्यर्थियों को यह पेपर मुहैया कराया था। इस काम में उसने भी लाखों रुपये लिए थे। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में तुषार ने सचिवालय में तैनात अपने भाई गौरव चौहान का नाम भी लिया था। गौरव वहां लोक निर्माण एवं वन विभाग में अपर निजी सचिव है। गौरव चौहान को भी एसटीएफ ऑफिस पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पता चला था कि गौरव ने अपने घर दो अभ्यर्थियों से 15-15 लाख रुपये में सौदा किया था। जब रिजल्ट आया तो इसमें से 24 लाख रुपये लिए भी गए। पूछताछ में पहले तो गौरव इन बातों से इनकार करने लगा। लेकिन सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों से गौरव के घर में अभ्यर्थियों के आने का पता चला। लंबी पूछताछ के बाद एसटीएफ ने बुधवार को गौरव चौहान को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को गुरुवार (आज) न्यायालय में पेश किया जाएगा। पूछताछ में कई और लोगों के नाम भी सामने आए हैं उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

एसएसपी (एसटीएफ) अजय सिंह ने अभ्यर्थियों से गलती स्वीकारने की अपील की है। कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग किया है, वो स्वयं कार्यालय आकर अपने बयान दर्ज कराएं। अभी तक कई छात्रों ने अपनी गलती स्वीकार की है। एसटीएफ को ऐसे अभ्यर्थियों जिन्होंने अनुचित साधनों से परीक्षा उत्तीर्ण की उनके संबंध में जानकारी मिल रही है और शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news STF has now arrested the Additional Private Secretary of the Secretariat and his brother in the Subordinate Services Selection Commission paper leak case STF news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More