मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे के साथ हुई पत्थरबाजी 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। मंगलौर के हथियाथल गांव में बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच गालीगलौज के साथ लाठी-डंडे और पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसके चलते दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराते हुए घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/17/cm-dhami-virtually-involved-in-worship-organized-in-chardham/

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित हथियाथल गांव में दो पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। विगत रात एक पक्ष का रवि कुमार रुड़की से बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही वह गांव पहुंचा तो दूसरे पक्ष के एक युवक की बाइक उसकी बाइक से टकरा गई। इसे लेकर दोनों में गालीगलौज हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग मौके पर जमा हो गए और गालीगलौज के साथ मारपीट हो गई। काफी देर तक दोनों पक्षों की ओर से पथराव होता रहा। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल गांव पहुंचा। पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत किया। पथराव में एक पक्ष का रवि कुमार, अनिल और दीपक, दूसरे पक्ष के अंकित, अमित और प्रमोद घायल हो गए जिन्हें रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

मंगलौर के प्रशिक्षु सीओ ओसिन जोशी ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों को माहौल खराब करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बवाल के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। लिहाजा पीएसी तैनात की गई है। वहीं, पुलिस अधिकारी भी गांव के माहौल पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि अगर कोई माहौल खराब करता है तो कड़ी कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More