यातायात व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग न करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कुमाऊं के पुलिस महानिरीक्षक डॉ नीलेश आनंद भरणे ने स्पष्ट किया है कि हल्द्वानी नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में सहयोग न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आईजी डॉ भरणे आज हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था एवं सत्यापन की कार्यवाही को लेकर कैंप कार्यालय हल्द्वानी में एंटी न्यूसेंस स्क्वाड के अभियान के तहत अब तक की गई कार्यवाई की समीक्षा कर रहे थे। 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

उन्होंने हल्द्वानी शहर में 24 मई से आज 30 मई तक की गयी गयी कार्यवाही की समीक्षा की, साथ ही कई निर्देश दिए। कहा कि सड़कों पर अवैध रूप से किए जा रहे अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। यदि कोई अतिक्रमणकारी बार-बार समझाने के बाद भी अनुपालन नहीं कर रहा है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर अभियोग पंजीकृत किए जाए। पुलिस लाईन, नगर निगम आदि से अतिरिक्त जेसीबी व क्रेन उपलब्ध कराकर अवैध अतिक्रमण को हटाया जायेगा। सड़कों पर सफेद रेखा से पार्क की जा रही गाड़ियाँ, अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। फुटपाथ पर लगाये जा रहे अवैध फड़-ठेली, अतिक्रमण को हटाया जाए। आईजी डॉ भरणे ने कहा कि सड़को पर दुकान आदि द्वारा अवैध रूप से स्थाई किए गए साईन बोर्ड आदि से यातायात बाधित हो रहा है जिन्हें एन्टी न्यूसेंस स्कॉट द्वारा हटाए जायेगा व आवश्यक वैधानी कार्यवाही/चालानी कार्यवाही की जायेगी। जनपद स्तर के उच्चाधिकारियों व सम्बन्धित थाना प्रभारियों द्वारा भी समय-समय पर अभियान की समीक्षा की जाए। अभियान 24 मई 2023 से लगातार जारी है। अब तक की कार्रवाई संतोषजनक रही है किंतु अभी और अधिक सुधार की आवश्यकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news IG kumaun Strict action for encroachment Strict action will be taken against those who do not cooperate in the campaign to improve the traffic system and against encroachment Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More