देहरादून। यहां पटेल नगर क्षेत्र के चंद्रमणि कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय रिया कुमारी जो मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रही थी की मौत का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिया काफी समय से नीट परीक्षा की तैयारी में जुटी थीं और परीक्षा में सफलता नहीं मिलने के चलते वह पिछले कुछ समय से परेशान चल रही थीं।
मंगलवार सुबह परिजनों ने उन्हें कमरे में अचेत अवस्था में पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पटेल नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान पुलिस को एक नोट भी मिला है।प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।
अधिकारियों के मुताबिक आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच केनिष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिजनों में गहरा दुख है, वहीं स्थानीय लोगों ने भी शोक व्यक्त किया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]