छात्र संघ चुनाव या शहर में अराजकता ? एसएसपी का दो टूक—कैंपस के बाहर कानून सर्वोपरी  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
छात्र संघ चुनाव की आड़ में हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्यवाही — डॉ मंजूनाथ टीसी
 
हल्द्वानी छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर हल्द्वानी शहर में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि छात्र संघ चुनाव के नाम पर शहर में किसी भी प्रकार की अराजकता, गुटबाजी, हुड़दंग या यातायात व्यवस्था में बाधा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
देर रात दुर्गा सिटी सेंटर के पास दिल्ली चाट की दुकान के समीप छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प की सूचना पुलिस को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुई। मौके पर छात्रों के बीच मारपीट, कुर्सियां तोड़े जाने तथा हेलमेट एवं लाठी-डंडों के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के कारणों एवं पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।
 
घटना के संबंध में दिल्लीचाट दुकान संचालक की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
 
SSP नैनीताल का स्पष्ट संदेश—चुनाव कैंपस के अंदर है, शहर में कानून सबसे ऊपर
 
एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने छात्र संघ चुनाव से जुड़े सभी पदाधिकारियों, प्रत्याशियों, छात्र नेताओं,कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव संबंधी प्रचार-प्रसार एवं गतिविधियां कॉलेज कैंपस की निर्धारित सीमाओं के भीतर ही रहें। कैंपस से बाहर प्रत्येक व्यक्ति एक सामान्य नागरिक है और कानून सभी के लिए समान है, भारी मात्रा में पुलिस बल लगाया गया है। छात्र संघ चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। नियमों और कानून का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।
 
👉 शाम के बाद गुटबाजी, अड्डेबाजी और रैली पर विशेष निगरानी
 
SSP ने स्पष्ट किया कि शाम 5 से 6 बजे के बाद यदि छात्रों के किसी भी गुट द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में झुंड बनाकर घूमने, होटल, रिजॉर्ट, ढाबे या कैफे आदि में समूह बनाकर अड्डेबाजी करने की स्थिति सामने आती है, तो पुलिस द्वारा नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।
 
इसी प्रकार—
👉अवैध रूप से वाहनों का समूह बनाकर मिनी रैली या अघोषित रैली निकालना,
👉रैश ड्राइविंग एवं यातायात व्यवस्था प्रभावित करना,
👉गुट बनाकर शहर में अशांति या अराजकता फैलाना,
👉सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट अथवा हुड़दंग करना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
 
SSP डॉ मंजूनाथ टीसी ने कहा कि हल्द्वानी की स्थानीय जनता की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता एवं प्रभावी निगरानी रखी जा रही है।
 
नैनीताल पुलिस का संदेश स्पष्ट है—
कैंपस में चुनावी गतिविधियां करें, लेकिन कैंपस के बाहर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं। 
 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Chaos in the City Devbhoomi News Haldwani news Hindi News Law is supreme outside the campus News from the hills News From the Pahad SSP Nainital’s stern message Student Union elections Student union elections or chaos in the city? SSP’s clear stance—the law is supreme outside the campus; Uttarakhand News उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी नैनीताल का सख्त सन्देश कैंपस के बाहर कानून सर्वोपरी छात्र संघ चुनाव शहर में अराजकता हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

INDIA गठबंधन की मेगा रैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठी मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। यहां रामलीला मैदान में रविवार क INDIA गठबंधन की ओर से चुनाव में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में मेगा रैली आयोजित की गई। रैली के माध्यम से विपक्षी दलों ने अपनी एकजुटता और राजनीतिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग : डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान राख 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रविवार (आज) दोपहर एक कार सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गईं। आग सबसे पहले स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी और देखते ही देखते पब्लिक लाउंज व बिलिंग काउंटर तक फैल गई। आग की चपेट में आने से सेंटर में रखा सोफा, फर्नीचर […]

Read More
उत्तराखण्ड

फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर् 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  अल्मोड़ा। यहांफर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। विभागीय जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद तीनों शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।अब शिक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों […]

Read More