जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी का हुआ आकस्मिक निधन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन पर जहां सूचना विभाग एवं पत्रकारों में शोक की लहर है, वहीं उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत अधिकारी के निधन को सूचना विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट में नहीं हुई सुप्रीम सुनवाई, अब 17 सितंबर का इंतजार  

सूचना पर सांसद अजय भट्ट, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए पी बाजपेई, नगर आयुक्त हल्द्वानी मनीष वर्मा, एसडीएम हल्द्वानी मोनिका, तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पाण्डे, पूर्व उप जिलाधिकारी आर डी पालीवाल, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने उनके आवास पहुंच शोक संवेदना प्रकट की।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी पर नितिन नवीन की अमर्यादित टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने किया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन 

गिरिजा शंकर जोशी के निधन की सूचना के बाद सूचना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी शोक व्याप्त है। विभागीय स्तर पर उनके योगदान और सेवाओं को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  माँ महालक्ष्मी के दरबार में पहुंचे सीएम धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News District Information Officer Nainital Girija Shankar Joshi Hindi News nainital news News from the hills News From the Pahad Obituary sudden demise Sudden demise of Nainital District Information Officer Girija Shankar Joshi; Uttarakhand News आकस्मिक निधन उत्तराखण्ड न्यूज गिरिजा शंकर जोशी जिला सूचना अधिकारी नैनीताल नैनीताल न्यूज शोक समाचार

More Stories

उत्तराखण्ड

रावत का इस्तीफा बम ! ईडी विवाद के बीच कांग्रेस में बढ़ी हलचल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के संगठनात्मक पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। रावत के इस अचानक लिए गए फैसले से कांग्रेस के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ट्रैफिक को बड़ी राहत की उम्मीद, लालकुआं बाईपास और गोला पुल फोरलेन को एनएच की स्वीकृति

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। नैनीताल जिले में यातायात के दबाव को कम करने और जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था की डुबकी बनी आखिरी स्नान, तप्त कुंड में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  चमोली। बदरीनाथ धाम में शुक्रवार (आज) तड़के प्रसिद्ध तप्त कुंड में स्नान कर रहीं राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला तीर्थ यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों महिलाएं कुंड में स्नान के दौरान बेहोश हो गईं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने […]

Read More