प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ता भ्रष्टाचार बना भाजपा का चेहरा – सुमित हृदयेश

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। भाजपा सरकार के शासनकाल में कानून व्यवस्था और नैतिकता की स्थिति बदतर होने और सत्ता पक्ष के लोगों पर ही भ्रष्टाचार और अपराधियों को संरक्षण देने के साथ ही खुद भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होना प्रदेश और प्रदेशवासियों के लिए अत्यधिक चिंता का विषय हैं, विषय को लेकर आज जिला – महानगर कांग्रेस ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला फूंका।
 
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानूनव्यवस्था और बढ़ता भ्रष्टाचार ही भाजपा का असली चेहरा है। भाजपा हमेशा अपने नेताओं की ईमानदारी और कानून के प्रति सम्मान की बातें करती रही है, लेकिन इन हालिया घटनाओं ने पार्टी की पोल खोल दी है। भाजपा के रानीखेत विधायक के भाई का अवैध हथियारों के साथ पकड़ा जाना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा से जुड़े लोग खुद को कानून से ऊपर समझ रहे हैं तथा कबीना मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ जांच के आदेश से यह सिद्ध होता है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं पर भी भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों के गंभीर आरोप हैं। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि बीते कुछ महीनों में अपराध दर में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे जनता के जीवन पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण पुलिस और प्रशासन अपराध रोकने में असमर्थ साबित हो रहे हैं वही भ्रष्टाचार प्रदेश में इस हद तक फैल चुका है कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ जनता तक पहुंचना कठिन हो गया है। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के शासन के दौरान कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है और भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। हालिया घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा शासन में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को खुली छूट दी जा रही है, जबकि आम जनता असुरक्षित और हताश महसूस कर रही है।
 
पुतला दहन कार्यक्रम में हेमन्त बगडवाल, प्रकाश पांडे, राजेन्द्र बिष्ट (रज्जी), योगेश जोशी, सौरभ भट्ट, राजू बिष्ट, सुहैल सिद्दीकी, नीमा भट्ट, शोभा बिष्ट, मीमांशा आर्य, कमला तिवारी, मंजू बिष्ट, जाकिर हुसैन, राजू सुयाल, त्रिलोक बनोली, विनोद कुमार पिन्नू, कृष्ण कुमार परगाई, कुंदन नेगी, गोविंद बगडवाल, कमलेश पांडे, राजा रवि पांडे, एडवोकेट धर्मवीर, प्रकाश पाठक, अमित रावत, तस्कीन अहमद, अरशद अली, मनोज श्रीवास्तव, शहंशाह, जगदीश भारती, गोविंद सिंह बिष्ट, अशोक जोशी, कमल मेहता, अरबाज खान, साद अली, गणेश टम्टा, लाल सिंह पवार, संजय जोशी, जीवन बिष्ट, मोहन बिष्ट, ललित जोशी, नवीन सांगूड़ी, विक्की छिमवाल आदि उपस्थित रहे और सभी ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। सत्ता में बैठे लोग स्वयं भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन और बिगड़ती जा रही है। हालिया घटनाएं, जिनमें भाजपा विधायकों और मंत्रियों के परिवारजनों पर गंभीर आपराधिक आरोप लगे हैं, इस बात का पुख्ता प्रमाण हैं कि पार्टी के शीर्ष नेता खुद भी इन समस्याओं का हिस्सा बन चुके हैं।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress Party News Deteriorating law and order situation and increasing corruption in the state Deteriorating law and order situation and increasing corruption in the state has become the face of BJP - Sumit Hridayesh Haldwani news MLA Haldwani Sumit Hridayesh uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More