हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा है कि उत्तराखंड में पेपरलेस रजिस्ट्री का आदेश जारी कर राज्य सरकार ने हजारों लोगों को बेरोजगार करने की साजिश की है। सरकार के इस काले कानून का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
विधायक सुमित हृदयेश ने जारी बयान में कहा कि स्टाम्प विक्रेता, दस्तावेज लेखक, अधिवक्तागण और जितने हमारे लोग तहसील और रजिस्ट्री के कार्यों से जुड़े हुए हैं, आज उन सभी ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जो कमिश्नरी घेराव किया, मैं उसका पूर्ण समर्थन करता हूँ। मेरे द्वारा यह विषय विधानसभा में भी उठाया गया और यह एक गंभीर विषय है।
सरकार तकनीक के आगे नतमस्तक होकर मानवीय दृष्टिकोण और रोजगार को ठोकर मारने पर उतारू है। यह जो काला कानून है, जिससे हजारों-हजारों हमारे स्टाम्प विक्रेता और अन्य लोग, जो इससे जुड़े हैं, सरकार ने उनकी आजीविका पर प्रश्नचिह्न लगाया है, निश्चित रूप से इस प्रकरण में मैं पूर्णतः हमारे स्टाम्प विक्रेता, दस्तावेज लेखक, अधिवक्तागणों के साथ हूँ और उनके सहयोग में खड़ा हूँ।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]