सुप्रीम कोर्ट में नहीं हुई सुप्रीम सुनवाई, अब 17 सितंबर का इंतजार  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच हैं संवाददाता 

हल्द्वानी।बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में शीर्ष अदालत में बुधवार (आज) होने वाली सुनवाई अब संभावित तारीख 17 सितंबर 2026 के लिए सुरक्षित कर दी गईं है। इस बीच जहां सुबह से बनभूलपुरा में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा, वहीं पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। अब अगली संभावित तारीख 17 सितंबर 2026 सामने आने के बाद एक बार फिर क्षेत्रवासियों और मामले से जुड़े पक्षों की निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर टिक गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ज्ञात हो कि रेलवे भूमि अतिक्रमण से जुड़ा यह मामला लंबे समय से अदालत में विचाराधीन है। हर संभावित सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में माहौल बदल जाता है और प्रशासनिक मशीनरी भी सतर्क हो जाती है। बुधवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। संवेदनशीलता को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने क्षेत्र में पर्याप्त पुलिसबल तैनात रखने के साथ ड्रोन समेत अन्य माध्यमों से सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी। इस दौरान पुलिस की सक्रियता का मकसद किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित न होने देना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  ईश्वर कृपा से जो भी मिला है उसका सदुपयोग करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

साथ ही पुलिस ने स्थानीय लोगों को छतों पर पत्थर, ईंट या मलबा जमा नहीं करने की चेतावनी दी थी। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी समेत वरिष्ठअधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

शीर्ष अदालत में भले ही बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी, लेकिन 17 सितंबर की संभावित तारीख पर अदालत का क्या रुख रहेगा, इसको लेकर बनभूलपुरा की निगाहें टिकी हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Banbhoolpura News Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad Railway Land Encroachment Case Supreme Court Supreme Court hearing Supreme Court hearing did not take place; now awaiting September 17 uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज बनभूलपुरा न्यूज रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम सुनवाई हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More