bageshwar news

उत्तराखण्ड

आतंकियों से मुठभेड़ में भारतीय सेना में तैनात कपकोट निवासी वीर सपूत शहीद A brave soldier from Kapkot, serving in the Indian Army, was martyred in an encounter with terrorists, Uttarakhand News, Bageshwar News, Accident News, Encounter with terrorists, Serving in the Indian Army, Brave soldier from Kapkot martyred,उत्तराखण्ड न्यूज, बागेश्वर न्यूज, दुर्घटना न्यूज, आतंकियों से मुठभेड़, भारतीय सेना में तैनात, कपकोट निवासी वीर सपूत शहीद,, खबर सच है संवाददाता बागेश्वर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 18 जनवरी को आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान कपकोट के वीर सपूत हवलदार गजेंद्र सिंह गढिय़ा शहीद हो गए। 43 वर्षीय गजेंद्र सिंह गढिय़ा, भारतीय सेना की टू-पैरा कमांडो यूनिट में तैनात थे। गजेंद्र की वीरगति की खबर मिलने के बाद उनके पैतृक गांव गैंनाड़ (बीथी) में शोक की लहर है। वह गढिय़ा परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। गजेंद्र के माता-पिता खेती-बाड़ी से अपना गुजारा करते हैं, जबकि उनका छोटा भाई एक निजी स्कूल में शिक्षक है, जो परिवार के लिए बहुत कम आय जुटा पाता है। गजेंद्र की पत्नी लीला गढिय़ा बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए देहरादून में किराए के मकान में रह रही थीं। उनके दो बेटे राहुल और धीरज, जो कक्षा चार में पढ़ते हैं, अब अपने पिता का साया हमेशा के लिए खो चुके हैं। गड़िया का पार्थिव शरीर 20 जनवरी को हेलीकाप्टर से केदारेश्वर मैदान लाया जाएगा, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम सम्मान किया जाएगा। इसके बाद, उनकी अंतिम यात्रा स्व. चंद्र सिंह शाही राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कपकोट के खेल मैदान तक जाएगी, जहां पर स्वजन और ग्रामीणों को उनका अंतिम दर्शन करने का मौका मिलेगा। कौसानी सिग्नल के जवानों द्वारा उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। गजेंद्र का गांव गैंनाड़ (बीथी) अभी भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। गांव तक पहुंचने के लिए 3 किमी पैदल चलना पड़ता है, क्योंकि सड़क की स्थिति ठीक नहीं है। बताया जा रहा है कि इसी कारण गजेंद्र का पार्थिव शरीर उनके गांव नहीं लाया जा सकेगा और अंतिम संस्कार कपकोट में सरयू-खीरगंगा संगम पर किया जाएगा।

  खबर सच है संवाददाता बागेश्वर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 18 जनवरी को आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान कपकोट के वीर सपूत हवलदार गजेंद्र सिंह गढिय़ा शहीद हो गए। 43 वर्षीय गजेंद्र सिंह गढिय़ा, भारतीय सेना की टू-पैरा कमांडो यूनिट में तैनात थे। गजेंद्र की वीरगति की खबर मिलने के बाद उनके पैतृक गांव […]

Read More
उत्तराखण्ड

पारंपरिक सांस्कृतिक झांकी एवं उत्साह और उल्लास के साथ बागेश्वर के ऐतिहासिक उत्तरायणी कौतिक का हुआ शुभारंभ

    खबर सच है संवाददाता   बागेश्वर। पारंपरिक सांस्कृतिक झांकी के साथ उत्साह और उल्लास के माहौल में मंगलवार (आज) बागेश्वर के ऐतिहासिक उत्तरायणी कौतिक का शुभारंभ हो गया।    इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक पार्वती दास, सुरेश गढ़िया, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, भूपेश उपाध्याय, जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, पुलिसअधीक्षक चंद्रशेखर […]

Read More
उत्तराखण्ड

गांव से अचानक गायब हुई महिला का शव मिला दो किमी दूर जंगल से 

      खबर सच है संवाददाता   बागेश्वर। बागेश्वर जिले के मनकोट गांव से अचानक गायब हुई महिला का शव दो किमी दूर जंगल से मिल गया है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीण महिला की मौत का कारण तेंदुए […]

Read More
उत्तराखण्ड

न्यायालय ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को सुनाई आजीवन कारावास की सजा 

  खबर सच है संवाददाता बागेश्वर। सत्र न्यायाधीश पंकज तोमर ने पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर तीन महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। पति अल्मोड़ा जेल में सजा काट रहा है। उसे गिरफ्तार […]

Read More
उत्तराखण्ड

बैण्ड बजाने के बाद भी नहीं नाची भैस, धरी रह गईं सारी तैयारियां

  खबर सच है संवाददाता बागेश्वर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित पुरुष नसबंदी पखवाड़ा पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ है। छह दिन बीत जाने के बावजूद जिले में एक भी पुरुष नसबंदी कराने के लिए जिला अस्पताल नहीं पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान में अधिक से अधिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

तीन दिन से लापता युवक का शव मिला जंगल में, हत्या या हादसा मामले को लेकर जांच शुरू

    खबर सच है संवाददाता   बागेश्वर। गरुड़ के राजस्व पुलिस क्षेत्र के तहत अणां गांव के एक युवक का शव जंगल से बरामद हुआ है। राजस्व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।   राजस्व पुलिस के अनुसार अणां गांव निवासी 22 वर्षीय लक्की पुत्र हरीश राम सोमवार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस अभिरक्षा से कैदी के भागने के मामले में एसपी ने थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर, हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल निलंबित 

  खबर सच है संवाददाता बागेश्वर। बागेश्वर में पुलिस अभिरक्षा से कैदी के भागने के मामले में एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने सख्त कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह को लाइन हाजिर करते हुए एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। साथ ही सीओ अजय लाल साह को मामले की विभागीय […]

Read More
उत्तराखण्ड

भालू के हमले से गहरी खाई में गिरे पोस्टमैन की हुई मौत 

    खबर सच है संवाददाता   बागेश्वर। बागेश्वर जिले के सामा-मुनस्यारी मार्ग पर भालू के हमले में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई है। एसडीआरएफ ने युवा शव बरामद कर लिया है। बताया गया है कि मृतक पोस्ट आफिस में पोस्टमैन था और डाक बांटने जा रहा था।     पुलिस से प्राप्त […]

Read More
उत्तराखण्ड

वन दरोगा का पेपर देकर वापस घर लौट रही 20 वर्षीय युवती की सड़क दुर्घटना में मौत

    खबर सच है संवाददाता   बागेश्वर। यहां जिले में एक सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवती लता बोरा की जान चली गई। लता वन दरोगा का पेपर देकर अपने घर वापस लौट रही थी, तभी बागेश्वर के बहुली के समीप उनकी स्कूटी स्लिप हो गई। इस हादसे में लता बोरा को गंभीर चोटें […]

Read More
उत्तराखण्ड

चेकिंग के दौरान एक युवक द्वारा पुलिस पर जानलेवा हमले में टीएसआई समेत दो पुलिस कर्मी घायल 

  खबर सच है संवाददाता बागेश्वर। यहां गरुड़ रोड पर चेकिंग के दौरान एक युवक ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में टीएसआई समेत दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। टीएसआई के कान पर आठ टांके लगे हैं, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को […]

Read More