गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत के बाद 18 घंटे तक पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
बागेश्वर।जिले के कपकोट क्षेत्र के तिरवाण गांव निवासी 27 वर्षीय गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तनुजा देवी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पोस्टमार्टम में करीब 18घंटे की देरी होने पर परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने जिला अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया और स्वास्थ्य प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
 
जानकारी के अनुसार तनुजा देवी, पत्नी मोहन चंद्र, दो से तीन माह की गर्भवती थीं। बुधवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और तेज पेट दर्द की शिकायत होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखतेहुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि गर्भ नली (फैलोपियन ट्यूब) में भ्रूण फंस जाने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
 
परिजनों का आरोप है कि बुधवार शाम करीब छह बजे मौत होने के बावजूद गुरुवार दोपहर तक शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। इस दौरान उन्होंने कई बार अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे नाराज ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया।
 
घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। कोतवाल अनिल उपाध्याय और सीएमएस डॉ. तपन शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।प्रशासन ने बताया पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
 
बताते चलें कि तनुजा देवी अपने पीछे एक मासूम बेटे को छोड़ गई हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजन एवं ग्रामीणों ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान लक्ष्मी धर्मशक्तू, सभासद गणेश तिरुवा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news Family members and villagers stage protest Family members and villagers stage protest after post-mortem of deceased pregnant Anganwadi worker is delayed for 18 hours Pregnant Anganwadi worker dies during treatment; post-mortem not conducted until 18 hours after death uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उपचार के दौरान मौत परिजनों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन बागेश्वर न्यूज मौत के 18 घंटे बाद तक नहीं हुआ पोस्टमार्टम

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More