बागेश्वर। पारंपरिक सांस्कृतिक झांकी के साथ उत्साह और उल्लास के माहौल में मंगलवार (आज) बागेश्वर के ऐतिहासिक उत्तरायणी कौतिक का शुभारंभ हो गया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक पार्वती दास, सुरेश गढ़िया, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, भूपेश उपाध्याय, जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, पुलिसअधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के और पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल सहित जनप्रतिनिधियों ने झांकी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। झांकी में कुमाऊँनी वाद्य यंत्र ढोल दमाऊं की थाप और छोलियारों के जोशीले नृत्य ने लोक संस्कृति की सजीव झलक पेश की। कलाकारों व स्कूली बच्चों ने स्थानीय संस्कृति के साथ-साथ देश के विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। झांकी तहसील परिसर से प्रारंभ होकर नुमाइशखेत मैदान में संपन्न हुई।
संस्कृति और विजय के प्रतीक ‘निषाण’ के नेतृत्व में निकली झांकी में राबाइका बागेश्वर की कलश यात्रा के साथ न्यू सैनिक जूहा स्कूल, हिमालयन सेंट्रल स्कूल, राइंका मंडलसेरा, विवेकानंद विद्या मंदिर, महर्षि विद्या मंदिर बिलौना, आनंद एकेडमी, सेंट जोजफ थूनाई, गायत्री विद्या मंदिर, हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, सैनिक हाईस्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर चौरासी, नेशनल मिशनस्कूल और राइंका सैलानी के विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों वसामाजिक संदेशों के साथ सहभागिता की। जौहार सांस्कृतिक समिति और मदकोट का नगाड़ा विशेष आकर्षण रहा।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल, मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी, उपजिलाधिकारी एवं मेलाधिकारी प्रियंका रानी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]